अपडेटेड 26 November 2023 at 14:03 IST
Skin Care Tips: पिगमेंटेशन से हैं परेशान? अपनाएं ये टिप्स, चमक जाएगा चेहरा
Tips For Reduce Pigmentation: अगर आपके चेहरे पर भी पिंगमेंटेशन की समस्या हो रही है तो आपको यहां दिए गए टिप्स ट्राई करने चाहिए।
Tips For Reduce Pigmentation: चेहरे की खूबसूरती हमारी पर्सनालिटी में चार-चांद लगाने का काम करती है। हालांकि भागदौड़ भरी जिंदगी में स्किन का ख्याल रख पाना काफी मुश्किल होता है। जिस वजह से स्किन पर रैशेज, रेडनेस, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन (pigmentation) जैसी कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- पिगमेंटेशन की समस्या से हैं परेशान?
- ये टिप्स आएंगे काम
- चमक उठेगा चेहरा
पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले कई तरह के केमिकल युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं। बावजूद इसके उनकी ये समस्या बरकरार बनी रहती है। ऐसे में अगर आप पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको यहां दिए गए कुछ घरेलू टिप्स को जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं पिगमेंटेशन दूर करने वाले इन टिप्स के बारे में।
चीनी और शहद
चेहरे की झाइयां कम करने के लिए चीनी और शहद का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इन दोनों चीजों को मिलाकर सर्कुलर मोशन में कुछ देर तक चेहरे की मसाज करें। इससे स्किन पर जमी डस्ट और डेड स्किन सेल्स की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही ये पिगमेंटेशन को भी कम करेगा। ध्यान रखें की आपको इसे 2-3 मिनट तक ही चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ना है। वरना स्किन ड्राई हो जाएगी।
बेसन और कॉफी
पिगमेंटेशन की समस्या से राहत पाने के लिए आप कॉफी को दूध और बेसन में मिलाकर फेस पैक की तरह चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। इससे आपके चेहरे पर तो निखार आएगा ही साथ ही ये स्किन के कोलेजन की मात्रा को बढ़ाने का भी काम करेगा और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करेगा।
आलू का रस और एलोवेरा जेल
पिगमेंटेशन की समस्या से निजात पाने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप आलू को छीलकर मैश करें और इसका रस निकाल लें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी झाइयां धीरे-धीरे काफी कम होने लगेंगी और आपके चेहरे में चमक आ जाएगी।
ये भी पढ़ें : Health Tips: घटाना है वजन या ब्लड शुगर लेवल करना है कंट्रोल! बस खाना शुरू कर दें इस आटे की रोटी
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 26 November 2023 at 13:12 IST