अपडेटेड 27 September 2023 at 14:06 IST
Period आने में होती है देरी? तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये चीजें, सब हो जाएगा दुरुस्त
Period Problem Tips: अगर आपके पीरियड समय से लेट या समय से पहले हो रहे हैं तो आपको इन चीजों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।
Period Problem Tips: मासिक धर्म महिलाओं को हर महीने होते हैं। आम तौर पर पीरियड साइकिल 28 दिन का होता है जो हर महीने इतने दिनों के अंतर पर दस्तक दे ही देता है, लेकिन कई महिलाओं के साथ ऐसा होता है कि महीना बीतने के बाद भी उनके पीरियड नहीं होते हैं। जिसकी वजह से वे काफी परेशान रहती हैं। पीरियड में अनियमितता के चलते महिलाएं कई कामों को करने से घबराती हैं, जैसे घूमने जाना, ट्रिप पर जाना, पार्टी में शामिल होना इत्यादि।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- वक्त पर नहीं होते पीरियड?
- अनियमित पीरियड साइकिल ने बढ़ा दी है चिंता!
- निजात पाने के लिए इन चीजों का करें सेवन
अगर आपकी पीरियड साइकिल इरेग्युलर है तो आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके लिए आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो आपकी इस समस्या को चुटकियों में हल कर दें। आइए जानते हैं इस बारे में।
अजवाइन और गुड़
मासिक धर्म साइकिल को ठीक करने के लिए आपको एक चम्मच अजवाइन और थोड़े से गुड़ को मिलाकर एक गिलास पानी में उबालना है। फिर इसे धीरे-धीरे चाय की तरह पीना है। इससे आपको पीरियड के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत मिलेगी और आपके पीरियड रेगुलर हो जाएंगे।
अदरक की चाय
अदरक की चाय पीरियड के लिए सबसे ज्यादा गुणकारी मानी जाती है। इसे पीने से आपके पीरियड जल्दी आ जाते हैं। आप इसमें शहद या गुड़ डालकर पी सकते हैं।
पपीता
कच्चा पपीता गर्भाशय में संकुचन को उत्तेजित कर पीरियड्स को जल्दी लाने में मददगार साबित होता है। पपीते में मौजूद कैरोटीन एस्ट्रोजन हार्मोन को उत्तेजित करता है जिससे पीरियड्स जल्दी आते हैं। पीरियड को रेगुलर करने के लिए आप दिन में दो बार कच्चा पपीता खा सकते हैं।
अनानास
पीरियड साइकिल को ठीक करने के लिए आप अनानास का सेवन भी कर सकती हैं। अगर आप रोजाना अनानास का सेवन करती हैं तो आपको जल्दी और आसानी से पीरियड हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें : Festive Skin Care: फेस्टिव सीजन में चाहिए चेहरे पर एक्स्ट्रा ग्लो तो अपना लें ये स्किन केयर टिप्स, आ जाएगा निखार
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 27 September 2023 at 14:04 IST