अपडेटेड 14 June 2023 at 16:07 IST
Period Bloating: क्या आपको भी पीरियड्स में होती है पेट फूलने की समस्या, नानी के इन नुस्खों का करें इस्तेमाल मिलेगा जल्द आराम
अगर आप भी पीरियड में ब्लोटिंग के कारण असहज महसूस करती हैं तो आइए जानते है ऐसा होने के पीछे क्या वजह है और इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे जो आपको इससे राहत दिला सकते हैं।
Period Bloating Home Remedies: महिलाओं को हर महीने होने वाले पीरियड्स के दौरान उन्हें कई तरह की शारीरिक परेशानियां होती है। मासिक धर्म में पेट और कमर दर्द होना आम है, लेकिन किसी-किसी मे इसके अलावा बेचैनी, पैरों में तकलीफ और कुछ में तो ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या भी देखने को मिलती है, जिसके चलते उनका डाइजेशन भी बिगड़ जाता है। अगर आप भी पीरियड में ब्लोटिंग के कारण असहज महसूस करती हैं तो आइए जानते है ऐसा होने के पीछे क्या वजह है और इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे जो आपको इससे राहत दिला सकते हैं।
पीरियड्स में क्यों होती है ब्लोटिंग की दिकक्त
ब्लोटिंग की समस्या कुछ महिलाएं में पीरियड्स के पहले तो कुछ में पीरियड के दौरान देखने को मिलती है। इसके पीछे की वजह इस समय होने वाले हॉरमोनल बदलाव हो सकता है। दरअसल, पीरियड्स के एक हफ्ते पहले प्रोजेस्टेरोन हॉरमोन का स्तर काफी कम हो जाता है, इसके चलते यूट्रस की परतें फैल जाती हैं और ब्लीडिंग होने लगती है। इसके अलावा आंतों का सिकुड़ना भी ब्लोटिंग की वजह हो सकती है। आइए जानते हैं इससे कौन से घरेलू नुस्खे आराम दिला सकते हैं।
ब्लोटिंग में करें ये काम, मिलेगा जल्द आराम
- पीरियड्स में ब्लोटिंग महसूस होने पर एक गिलास पानी में नींबू डालकर पी लें। दरअसल, नींबू पानी में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो पेट फूलने की परेशानी से निजात दिलाता है। इसके अलावा ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन का पानी, जीरा पानी आदि का सेवन भी कर सकती हैं।
- पीरियडस् के दौरान पेट फूलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारियल पानी का सेवन भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
- ब्लोटिंग की समस्या से निजात पाने के लिए शहद और हल्दी का पानी पिएं। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पेट फूलने की परेशानी को खत्म करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें... Intestinal: आंत की सूजन से हैं परेशान, तो इन फूड्स को डाइट में करें शामिल जल्द मिलेगा आराम
- पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग की समस्या होने पर दही में पुदीने की कुछ पत्तियां मिलाएं और खा लें। दही और पुदीना मिलकर, पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम को सक्रिय करेगा और पाचन को बढ़ाएगा जिससे पेट फूलने की परेशानी खत्म होगी।
- इसके अलावा दही में काला नमक डालकर खाने से भी ब्लोटिंग की दिकक्त से निजात पाया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 14 June 2023 at 16:04 IST