अपडेटेड 24 July 2023 at 15:14 IST
Pear Fruit: नाशपाती को नापसंद करने वाले जान लें इसके फायदे, सेहत पर होता है ये असर
नाशपाती का नाम सुनते ही कई लोग नाक मुंह सिकोड़ लेते हैं, लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं नहीं तो आइए आज हम आपको बताते हैं नाशपाती की खासियत के बारे में।
Pear Fruit Benefits In Monsoon: मानसून का सीजन आते ही अपने खान-पान का बेहद ही खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि इस मौसम में कई सारी बीमारियां आपको अपनी चपेट में लेने की फिराक में लगी रहती है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स भी बारिश के दिनों में खाने पीने की चीजों को लेकर सावधानी बरतने और पौष्टिक तत्वों से भरपूर सब्जियां और फल खाने की सलाह देते हैं। इन्हीं में एक नाशपाती भी है। ये एक मौसमी फल है जो मानसून के सीजन में मिलता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके गुणों और फायदों के बारे में।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें........
- नाशपाती में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
- नाशपाती के फायदे?
- नाशपाती खाने का सही समय?
नाशपाती में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
मानसून के सीजन में मिलने वाला नाशपाती एक मौसमी फल हो जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको बारिश के दिनों में होने वाली कई सारी बीमारियों से बचाने में मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें खनिज, पोटेशियम, विटामिन-सी, विटामिन K, फाइबर, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन भरपूर मात्रा पाई जाती है।
नाशपाती के फायदे?
- अक्सर महिलाएं एनीमिया यानि खून की कमी की समस्या से परेशान रहती हैं। ऐसे में जिसे भी खून की कमी की समस्या रहती है उन्हें नाशपाती को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये फल खून की कमी को दूर करने के काम आता है।
- नाशपाती डायबिटीज के मरीजों के लिए एक रामबाण दवाई की तरह है। लगभग सभी डॉक्टर्स डायबिटिक मरीजों को इसे खाने की सलाह देते हैं।
- नाशपाती पित्त के पथरी के लिए रामबाण इलाज है। इसमें पेक्टिन होता है जो पथरी को बाहर निकल देता है।
- इसको इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए भी खाया जाता है। नाशपती में फाइबर और पैक्टिन नामक तत्व होते हैं, जो कब्ज को ठीक करते हैं। यही वजह है कि ज्यादातर बीमार रहने वाले लोगों को डॉक्टर्स नाशपाती खाने की सलाह देते हैं।
- मानसून के सीजन में अक्सर कुछ न कुछ सेहत से जुड़ी परेशानी होती ही रहती है। कई बार तो लोगों के शरीर में सूजन और दर्द की शिकायत में देखने को मिलती है। ऐसे में नाशपाती का सेवन आपकी इस परेशानी को कम कर सकता है।
- नाशपाती का सेवन वजन घटाने के लिए भी लाभकारी हो सकता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
नाशपाती खाने का सही समय?
इसमें कोई शक नहीं है कि नाशपाती सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सेवन करने का सही समय कौन सा है, नहीं तो चलिए आपको बताते हैं। आप इसका सेवन दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। हालांकि, सुबह खाली पेट नाशपाती खाना काफी अच्छा माना जाता है। इससे शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं और कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें... Turmeric Drinks: मानसून के दौरान डाइट में शामिल करें हल्दी के ये ड्रिंक्स, इम्युनिटी होगी मजबूत
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 24 July 2023 at 15:14 IST