अपडेटेड 25 September 2024 at 18:22 IST

पथरी से गठिया तक कई बीमारियों का काल है ये पौधा, जानें कैसे और कितने दिन खाएं?

Stone plant: आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर के कई रोगों को दूर करने में बहुत ही लाभकारी जाना जाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

पत्थरचट्टा के फायदे | Image: social media

Patharchatta ke fayde: आयुर्वेद में कई सारे ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जो कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसा ही एक पौधा पत्थरचट्टे (patharchatta) का भी है। आयुर्वेद में इसे बहुत ही गुणकारी माना गया है, साथ ही इसके जरिए कई बीमारियों को भी दूर किया जाता है। यह एक सदाबहार पौधा है, जिसे एयर प्लांट, कैथेड्रल बेल्स, लाइफ प्लांट और मैजिक लीफ जैसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि यह किन-किन बीमारियों को दूर करने का काम करता है और इसे कैसे और कितने दिन खाना चाहिए।

आयुर्वेद में सेहत का खजाना माना जाने वाला पत्थरचट्टा (patharchatta) का पौधा एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल समेत की प्रकार के एंटी-फंगल और एटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। साथ ही यह कई सारी बीमारियों को दूर करने में भी मददगार होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इससे कौन-कौन से बीमारियां दूर होती हैं और इसका सेवन कितने दिन और कैसे किया जाता है।

इन बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है पत्थरचट्टा

गठिया और जोड़ों के दर्द में (arthritis and joint pain)
पत्थरचट्टा का पौधा हड्डियों से जुड़ी समस्याएं जैसे गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में बहुत ही फायदेमंद होता है।

गुर्दे की पथरी में (kidney stones)
इसके अलावा गुर्दे की पथरी के लिए यह पौधा रामबाण इलाज है। दरअसल, गुर्दे की पथरी कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल से बनी होती है, वहीं पत्थरचट्टे का पौधा इस क्रिस्टल को आसानी से तोड़ सकता है। यह पथरियों को पानी के साथ फ्लश ऑउट करने में मदद करता है और किडनी को हेल्दी बनाए रखता है।

हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure)
वहीं पत्थरचट्टे के पौधे में मौजूद गुण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में भी काफी प्रभावी होते हैं। ऐसे में जिस व्यक्ति को हाई BP की समस्या हो उनके लिए पत्थरचट्टा किसी वरदान से कम नहीं होता है।

कैसे करें पत्थरचट्टा का सेवन? (patharchatta ke use kaise kare)

आमतौर पर पत्थरचट्टे के पौधे का इस्तेमाल अलग-अलग बीमारियों में किया जाता है। जिसमें इसके पत्तों का काढ़ा बनाया जाता है। अर्क निकालकर भी प्रयोग किया जाता है। साथ ही फोड़ा, फुंसी और सूजन की समस्या होने पर इसके पत्तों को पीसकर लेप बनाकर भी लगाया जाता है।

कितने दिन तक करें पत्थरचट्टे का सेवन? (patharchatta)

आमतौर पर इस पत्ते का सेवन 40 दिन तक कर सकते हैं। इससे बीमारी जड़ से खत्म करने में मदद मिलती है।  

नोट: ध्यान रखें की पत्थरचट्टा के सेवन के एक घंटे बाद तक कुछ भी न खाएं। वहीं अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें… टॉयलेट सीट पर बैठे-बैठे निकल जाता है पसीना? प्याज दिलाएगी पुरानी से पुरानी कब्ज से राहत, ऐसे खाएं

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 25 September 2024 at 17:42 IST