अपडेटेड 20 February 2023 at 15:06 IST

Hair Care Tips: बालों के लिए बेहद फायदेमंद है प्याज का रस! जानिए इसे लगाने का सही तरीका

क्या आप जानते हैं कि बालों के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल कैसे करें ताकि आपको मनचाहा परिणाम मिले? आज हम आपको ऐसे 3 तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे आप जल्द बड़ा सकते है अपने बाल

shutterstock | Image: self

Onion Juice For Hair: आज के टाइम में बाजार के अंदर कई महंगे हेयर प्रोडक्ट मौजूद हैं जो उन्हें मजबूत और घना बनाने के दावे के साथ (Hair Care Tips) बेचे जाते हैं, लेकिन भारत में लोग देसी नुस्खों पर ज्यादा ध्यान देते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि यह फायदेमंद होगा, इसलिए कई लोग प्याज के रस का इस्तेमाल अपने बालों की खूबसूरती के लिए भी करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल कैसे करें ताकि आपको मनचाहा परिणाम मिले? आज हम आपको ऐसे 3 तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे आप प्याज के रस का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकते हैं।

प्याज के रस के फायदे

सबसे पहले आपको बता दें कि प्याज के रस में सल्फर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा प्याज के रस को एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों का भी बेहतरीन स्रोत माना (benefits of onion juice) जाता है। इससे न सिर्फ बाल झड़ने की समस्या से निजात मिलती है, बल्कि इसके इस्तेमाल से सिर की रूसी भी कम होती है। सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल बेहतरीन है। वहीं प्याज का रस भी बालों को जड़ से मजबूत कर उन्हें लंबा, घना और चिकना बनाए रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें : Diabetes के मरीजों के लिए देसी घी वरदान या होगा कोई बड़ा नुकसान? जान लीजिए जवाब

ऐसे करें प्याज के रस का इस्तेमाल:

नारियल के तेल (coconut oil) से लगाएं: अगर आप प्याज के रस को बालों में लगाना चाहती हैं तो इसे नारियल के तेल में मिलाकर बालों से स्कैल्प पर लगा सकती हैं। इसके लिए नारियल तेल और प्याज के रस को बराबर मात्रा में मिला लें। अब इस मिश्रण को स्कैल्प से लेकर बालों में लगाएं और आधे घंटे बाद बालों को साफ पानी से धो लें।

मेंहदी (henna) में मिलाकर करें इस्तेमाल: अगर आपको सफेद दाग हैं और आप इसके लिए मेहंदी का इस्तेमाल करती हैं तो आप मेहंदी में प्याज का रस भी मिला सकती हैं। इसके लिए 1 कटोरी मेंहदी में चाय पत्ती का पानी और 1-2 प्याज का रस मिलाएं। अब बालों में मेहंदी लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। इससे आपके बाल प्राकृतिक रूप से काले होने लगेंगे।

आंवले के जूस (Amla juice) के साथ करें इस्तेमाल: आंवला एक ऐसा फूल है जिसके हमारे लिए कई फायदे हैं. आप प्याज के रस को आंवले के रस में मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए आंवले का रस और प्याज का रस बराबर मात्रा में लें। अब इस मिश्रण को बालों में लगाएं और 2-3 घंटे बाद साफ पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।)

इसे भी पढ़ें : Health Tips : क्या आप बार-बार मलते हैं अपनी आंखें? तो इस बीमारी से बचना है तो हो जाएं अलर्ट

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 20 February 2023 at 15:06 IST