अपडेटेड 23 February 2024 at 17:48 IST

Weight Loss: वजन घटाने में कुछ नहीं आ रहा काम, तो डाइट में शामिल करें सोया चंक्स, जानें इसके फायदे

बढ़ता वजन लोगों के शरीर को खराब करने के साथ कई बीमारियों का शिकार भी बना देता है। ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सोया चंक्स को डाइट में शामिल करें।

वजन कम करने के लिए कैसे खाएं सोया चंक्स | Image: Freepik

Weight Loss With Soya Chunks: आज के समय में वजन का बढ़ना एक आम के साथ-साथ गंभीर समस्या भी बन चुका है, क्योंकि मोटापा न सिर्फ शरीर को देखने में खराब बनाता है बल्कि यह बॉडी को कई बीमारियों का शिकार भी बना देता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग जिम से लेकर कड़ी डाइट तक का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ समय बाद बोर हो जाते हैं, या मन चाहा रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में आप सोया चंक्स को अपनी डाइट में शामिल करके वजन को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

सोया चंक्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कार्बोहाइड्रेट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट पाए जाते हैं। जो वजन घटाने में एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकता है। साथ ही इसे खाने से शरीर में जमा चर्बी आसानी से कम होती है। ऐसे में आप इसे सलाद के रुप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कैसे बनाएं Soya Chunks?

  • सोया चंक्स बनाना काफी आसान होता है। इसे आसानी से घर पर झटपट से बनाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले सोया चंक्स को पानी में भिगोकर रख दें।
  • फिर एक बाउल में थोड़ी सी दही लें और इसमें प्याज और शिमला मिर्च के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर डाल दें।
  • इसके बाद इसमें टमाटर और धनिया डालें साथ ही इसमें भीगा हुआ सोया चंक्स, चाट मसाला और काला नमक भी मिला लें और फिर इन सब को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • बस बनकर तैयार है आपका सोया चंक्स अब इसे सलाद के तौर पर खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें… Vastu Tips: सूखने लगा है आपके घर में रखा शमी का पौधा, हो जाएं सावधान! इन बातों का होता है संकेत

Soya Chunks के फायदे क्या है?

  • सोया चंक्स सलाद में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास कराती है। दरअसल, इससे आपको भूख कम लगती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। 
  • सोया चंक्स खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। साथ ही यह हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका भी काफी कम करने में मदद करता है।
  • यह सलाद हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक करने में भी काफी मददगार साबित होता है। 
  • इसे खाने से मलत्याग में होने वाली कठिनाई भी काफी कम होती है। 
  • यह ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखने में काफी मददगार साबित होता है। 

यह भी पढ़ें… Weight Loss ही नहीं बल्कि इन परेशानियों को भी दूर करता है नींबू पानी, जानें इसके सुबह पीने के फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 23 February 2024 at 17:27 IST