अपडेटेड 30 September 2023 at 22:20 IST
लौकी ही नहीं इसकी पत्तियों में भी छिपे हैं कई गुण, कमजोर हड्डियों में भी फूंक देती है जान, जानें फायदे
लौकी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है इसके बारे में तो लगभग सभी को मालूम है, लेकिन क्या आप इसकी पत्तियों के फायदे के बारे में जानते हैं? नहीं तो चलिए जानते हैं।
Bottle Gourd Leaves Benefits: डॉक्टर्स से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स तक हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इन्हीं सब्जियों में एक लौकी भी शामिल है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी ही नहीं इसकी पत्तियों में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। तो चलिए जानते हैं लौकी की पत्तियों के क्या-क्या फायदे हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- लौकी की पत्तियों में पाए जाने वाले गुण?
- लौकी की पत्तियों के क्या-क्या फायदे हैं?
लौकी की पत्तियों में पाए जाने वाले गुण?
लौकी की पत्तियां कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। लौकी की पत्तियों में एनर्जी, प्रोटीन, फैट, मिनरल, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
लौकी की पत्तियों के क्या-क्या फायदे हैं?
वजन कम करने के लिए
लौकी में पत्तियों में हेल्दी फैट होता है, जो शरीर के वजन को कम करने में बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही इससे आपके शरीर को एनर्जी और कई अन्य पोषक तत्व मिलते हैं।
दिल के लिए फायदेमंद
लौकी की पत्तियों में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखने में बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते है। सप्ताह में कम से कम तीन बार लौकी की पत्तियों का रस पीना चाहिए। इससे आपके दिल से जुड़ी बीमारियां दूर हो सकती हैं। साथ ही यह रक्तचाप को नियंत्रित रखने में आपकी मदद कर सकता है।
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लौकी की पत्तियों का सेवन बहुत ही लाभकारी हो सकता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है। लौकी के जूस की तरह लौकी की पत्तियों के जूस का भी सेवन किया जा सकता है।
हड्डियों की मजबूती के लिए
लौकी की पत्तियों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही यह मांसपेशियों के विकास में भी आपकी मदद कर सकता है।
इम्यूनिटी के लिए
लौकी की पत्तियां इम्यूनिटी बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकती हैं। नियमित रूप से लौकी की पत्तियों का साग बनाकर खाने से बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें... Pitru Paksha 2023: पितरों की नाराजगी करना है दूर? तो पितृ पक्ष में काले तिल से करें ये उपाय
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 30 September 2023 at 22:20 IST