अपडेटेड 4 July 2025 at 21:03 IST
फ्रीज में भूलकर भी न रखें ये खाने की चीजें? आपकी जान को पड़ सकता है भारी
जानिए वो चार चीजें जो आपको फ्रिज में बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए, वर्ना ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
अक्सर घरों में फ्रिज का इस्तेमाल सामान को खराब होने से बचने के लिए किया जाता है। सब्जियों-फलों को अक्सर फ्रिज में रखा जाता है ताकि वह लंबे समय तक चले और हम उनका इस्तेमाल कर पाए। लेकिन कुछ चीज ऐसी भी हैं जिन्हें हमें फ्रिज में कभी नहीं रखना चाहिए। अगर हम ऐसा करते हैं तो अपने जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
आईए जानते हैं कौन सी चीज हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से वह हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं और कई बार तो जानलेवा भी। आईए जानते हैं वह ऐसी 4 चीज कौन सी है?
अगर आप लहसुन को फ्रिज में रखते हैं तो आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लहसुन में बहुत जल्दी फफूंदी लग जाती है। अगर फ्रिज में रखा हुआ लहसुन आप लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं तो यह कैंसर का कारक हो सकता है।
आप प्याज को भी फ्रिज में ना रखें। अगर आप भी प्याज को काटकर फ्रिज में रख देते हैं तो आपकी सेहत के लिए खतरा पैदा हो सकता है। अगर आप प्याज को काटकर फ्रिज में रखेंगे तो जितने भी बैक्टीरिया होते हैं वह सब प्याज पर चिपक जाते हैं और आप जैसे ही उसे प्याज को खाते हैं वह सारे साहब के शरीर में चले जाते हैं।
अगर आप भी अदरक को फ्रिज में रखते हैं तो ऐसा ना करें ऐसा करने से आपको लीवर और किडनी से संबंधित बीमारी हो सकती है। क्योंकि अदरक में बहुत जल्दी फंगस लग जाती है।
बचे हुए चावलों को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो यह बहुत बड़ी गलती है। फ्रिज में रखे हुए चावल खाने से कई बीमारी आपको घेर सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 4 July 2025 at 21:03 IST