Kidney: नवरात्रि व्रत के साथ किडनी को करना है साफ, तो न करें ये काम; इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

किडनी हमारे शरीर का एक अभिन्न हैं, जिसका हेल्दी रहना सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है। ऐसे मे इसका ख्याल रखने के लिए कुछ कामों को नहीं करना चाहिए।

किडनी को कैसे करें साफ? | Image: Freepik

Kidney Detox Tips: वैसे तो हमारे शरीर का हर अंग बेहद जरूरी है, लेकिन किडनी उन प्रमुख अंगों में से एक है जिस पर बॉडी का ज्यादातर काम निर्भर होता है। ऐसे में इसका ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है। साथ ही यह शरीर के अंदर जमा हुई गंदगी और हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। ऐसे में इसकी सफाई और हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक किडनी में किसी तरह की परेशानी होने पर रात को ज्यादा पेशाब आने की दिक्कत के साथ-साथ सूजन, थकान और शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। वहीं इन दिनों नवरात्रि का पर्व चल रहा है, इस दौरान लोग काफी कुछ तला भुना और ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, तो किडनी को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में आप कुछ टिप्स को आजमां कर किडनी को साफ रख सकते हैं।

व्रत के दौरान किडनी को करना है साफ, तो करें ये काम

गुनगुना पानी पिएं
व्रत में अगर आपने कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लिया है, जो आपके किडनी को प्रभावित कर सकता है, तो ऐसे में इसकी सफाई के लिए गुनगुना पानी पिएं। दरअसल, पानी किडनी में मौजूद सोडियम और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना भी जरूरी होता है।

धूम्रपान से बचें 
व्रत-उपवास रखने से लोग ऐसी चीजों का भी सेवन करते हैं, जो बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है, लेकिन कई लोग व्रत के दौरान भी धूम्रपान करते हैं। ऐसे में यह उनके लिवर और फेफड़ो को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। साथ ही स्मोकिंग से किडनी में खून का प्रवाह कम हो जाता है। ऐसे में किडनी को स्वस्थ रखने के लिए व्रत के दौरान धूम्रपान नहीं करना चाहिए।

वजन करें कंट्रोल
वजन का ज्यादा बढ़ना भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आपने वजन कंट्रोल करने के लिए नवरात्रि के नौ दिनों का फास्ट रखा है, तो इस दौरान ज्यादा तला भुना और ओवरईटिंग से बचें। इससे वजन कंट्रोल होगा और किडनी प्रभावित नहीं होगी।

यह भी पढ़ें… Heat Wave: तीन महीने जमकर सताएगी भीषण गर्मी, हीट वेव से बचने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 14 April 2024 at 16:05 IST