अपडेटेड 22 February 2026 at 10:08 IST

Period Cramps Home Remedies: पीरियड के दर्द का परमानेंट इलाज, किचन की इन 3 चीजों से मिनटों में पाएं राहत

Period Cramps Home Remedies: महिलाओं के लिए महीने के वे 'कठिन दिन' अक्सर थकान और क्रैंप्स लेकर आते हैं। ऐसे में बाजार की पेनकिलर्स के बजाय रसोई में मौजूद सामग्रियां कहीं अधिक प्रभावी और सुरक्षित साबित होती हैं। गुड़ और अदरक से तैयार यह विशेष ड्रिंक एक प्राकृतिक हीलर की तरह काम करती है। आइए इस लेख में जानते हैं।

Period Cramps Home Remedies | Image: Freepik

Period Cramps Home Remedies:   महीने के वे चार-पांच दिन किसी चुनौती से कम नहीं होते  पेट में मरोड़, कमर का असहनीय दर्द, बात-बात पर आता गुस्सा और वो कभी न खत्म होने वाली थकान, अक्सर हमें बिस्तर पकड़ने पर मजबूर कर देती है। हम में से ज्यादातर महिलाएं इस दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पेनकिलर्सका सहारा लेती हैं, लेकिन क्या बार-बार दवाइयां खाना सही नहीं है। ऐसे में आपकी कीचन में नुस्खे मौजूद हैं। जो न केवल आपके दर्द को कम कर सकता है बल्कि आपके बिगड़े हुए मूड को भी पल भर में ठीक कर सकता है।

मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही 'मैजिकल टी' की रेसिपी शेयर की है, जो इन दिनों खूब वायरल हो रही है। आइए विस्तार से जानते हैं।

बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? 

  • कुचले हुए अखरोट
  • अदरक का पाउडर 
  • गुड़
  • पानी

किस तरह बनाएं ये चाय? 

  • सबसे पहले एक साफ सॉसपैन में 2 कप पानी लें। गैस की आंच तेज करें और पानी को तब तक उबालें जब तक कि उसमें बड़े बुलबुले न उठने लगें। सही तापमान सामग्रियों का पूरा अर्क निकालने के लिए बेहद जरूरी है।
  • जैसे ही पानी उबलने लगे, इसमें शामिल करें। 1 बड़ा चम्मच दरदरे कुचले हुए अखरोट और छोटा चम्मच सोंठ डालें। अब आंच को धीमा कर दें और इसे 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
  • जब पानी पककर लगभग आधा रह जाए, तो गैस बंद कर दें। अब इसमें 1 बड़ा चम्मच गुड़ डालें।
  • छलनी में बचे हुए अखरोट के टुकड़ों को फेंकें नहीं, उन्हें चबाकर खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।

ये भी पढ़ें - Weekly Horoscope 23 February to 1 March 2026: सिंह और तुला समेत इन 4 राशियों को इस सप्ताह मिलेगा सरप्राइज, चमक जाएगी किस्मत; पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

अखरोट, अदरक, गुड़ क्यों है फायदेमंद ?

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम का खजाना है। मैग्नीशियम मांसपेशियों को प्राकृतिक रूप से आराम पहुंचाता है, जिससे ऐंठन कम होती है, वहीं ओमेगा-3 शरीर की सूजन को घटाता है।आयुर्वेद में अदरक को दर्द निवारक माना गया है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है, जो न केवल क्रैम्प्स को कम करता है बल्कि पीरियड्स में होने वाली जी-मिचलाने की समस्या में भी राहत देता है । चीनी का यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। गुड़ में मौजूद गुण पेट फूलने और भारीपन को कम करने में सहायक होते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 10:08 IST