अपडेटेड 14 November 2023 at 22:17 IST

Munakka Benefits: बाल से आंखों तक, इन 5 परेशानियों का दुश्मन है मुनक्के का पानी, जानें खाने का सही समय

Munakka कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसकी वजह से यह कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करता है। साथ ही कई परेशानियों को भी दूर करने का काम करता है। 

Munakka Khane Ke Fayde image- freepik | Image: self

Munakka Khane Ke Fayde: लगभग सभी घरों में ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। खीर और सेवइयां के अलावा इसे सूखा भी खाया जाता है। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में मुनक्का भी शामिल है जो दिखने में तो किशमिश की तरह होता है, लेकिन आकार में थोड़ा बड़ा होता है। इसका स्वाद मीठा होता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि टेस्ट के लिए खाया जाने वाला मुनक्का कई परेशानियों का दुश्मन है। तो चलिए जानते हैं किन समस्याओं को दूर करता है मुनक्का और इस खाने का सही समय क्या होता है। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • मुनक्का में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • किन परेशानियों में खाया जाता है मुनक्का?
  • मुनक्का खाने का सही समय क्या है?

मुनक्का में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

मुनक्का स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवेनॉइड का भी अच्छा स्रोत है। 

किन परेशानियों में खाया जाता है मुनक्का?

खून की कमी को दूर करना
अगर किसी व्यक्ति को खून की कमी यानी एनीमिया की परेशानी हो तो उसे रोजाना मुनक्के का सेवन करना चाहिए। यह खून की कमी को दूर करने का काम करती है। 

आंखों के लिए
मुनक्के में बीटा कैरोटिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ऐसे में जो भी व्यक्ति आंखों की रोशनी या किसी भी तरह की परेशानी से जूझ रहा हो, उसे रोजाना मुनक्के का सेवन करना चाहिए ऐसा करने पर आंखों की रोशनी बरकरार रहती है। 

ब्लड प्रेशर के लिए
हाई बीपी के रोगियों के लिए भीगे मुनक्का बहुत लाभकारी है, इसमें मौजूद कैल्शियम और पोटेशियम हाई बीपी को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

स्किन और बालों के लिए
विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मुनक्का फ्री-रेडिकल्स और हानिकारक कणों से लड़ने में मददगार होता है। साथ ही यह टॉक्सिन्स को नष्ट करता है। जिससे त्वचा की खुजली, एलर्जी, कील-मुंहासे दूर करने और बालों का झड़ना, डैंड्रफ, स्कैल्प की खुजली, सोरायसिस जैसी कई परेशानियां दूर होती है। 

यह भी पढ़ें... Methi Tea: वजन घटाने से खूबसूरती बढ़ाने तक, कमाल की है मेथी की चाय; फायदे जान आज ही शुरू कर देंगे पीना

वेट कंट्रोल करने के लिए
मुनक्के में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने का काम करता है। इस तरह आप कम खाते हैं और ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

मुनक्का खाने का सही समय क्या है?

आम तौर पर लोग मुनक्का रात में सोने से पहले दूध में उबालकर या दूध के साथ खाना पंसद करते हैं। ऐसा करने पर सेहत को अद्भुत फायदे भी मिलते हैं, लेकिन अगर आप इसका सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। आप इसे रात भर पानी में भिगोकर सुबह खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें... Skin Care: सर्दियों के मौसम में स्किन केयर में शामिल करें ये तेल, ड्राईनेस के साथ झुर्रियां भी होंगी गायब

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 14 November 2023 at 22:17 IST