अपडेटेड 8 September 2025 at 23:48 IST
Health Tips: सुबह खाली पेट इन 5 चीजों का करें सेवन, एनर्जी और इम्यूनिटी होगी बूस्ट, पाचन भी सुधरेगा
सुबह के समय खाली पेट क्या खाएं? जानिए उन खाद्य पदार्थों के बारे में जो दिन भर एनर्जी प्रदान करते हैं और पाचन और इम्यूनिटी को सुधारते हैं।
सुबह का समय सेहत सुधारने के लिए सबसे खास माना जाता है। अगर आप दिन की शुरुआत सही तरीके से करेंगे तो दिनभर आपका मूड, एनर्जी और हेल्थ बेहतर रहेगी। सुबह-सुबह खाली पेट कुछ चीजें खाने से न सिर्फ पाचन बेहतर होता है, बल्कि इम्युनिटी मजबूत होती है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है।
सुबह खाली पेट क्या खाएं
1. पपीता: पपीता एक ऐसा फल है जो सुबह खाली पेट खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करते हैं और विटामिन-सी स्किन को भी हेल्दी बनाता है।
2. जूस: खाली पेट ताजे जूस का सेवन करना शरीर को अंदर से साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है। आप चाहे तो खीरा, टमाटर और चुकंदर का जूस पी सकते हैं। इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है।
3. सौंफ का पानी: सौंफ का पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और गैस, अपच और सूजन की समस्या दूर होती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट और फैट बर्न करने में मदद करता है।
4. केला: केला एक एनर्जी बूस्टर फल है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को आसान बनाता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। सुबह खाली पेट केला खाने से शरीर को तुरंत ताकत मिलती है और दिनभर एक्टिवनेस बनी रहती है।
5. भीगे हुए अंजीर और किशमिश: अंजीर और किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाना बेहद हेल्दी माना जाता है। ये न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाते हैं बल्कि पेट की बीमारियों को भी दूर रखते हैं।
6. नींबू पानी: नींबू पानी को डिटॉक्स ड्रिंक कहा जाता है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीते हैं तो वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है और शरीर से हानिकारक पदार्थ बाहर निकालता है।
सुबह के समय खाली पेट कुछ चीजें खाने से न सिर्फ पाचन बेहतर होता है, बल्कि इम्युनिटी मजबूत होती है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है। पपीता, जूस, सौंफ का पानी, केला, भीगे हुए अंजीर और किशमिश, और नींबू पानी जैसे खाद्य पदार्थ सुबह खाली पेट खाने से दिन भर एनर्जी बनी रहती है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 8 September 2025 at 23:48 IST