अपडेटेड 2 February 2026 at 12:02 IST

Moong Dal Chilla Recipe: मिनटों में बनकर तैयार करें मूंग दाल चीला, दिनभर एनर्जी और वजन घटाने वालों के लिए है बेस्ट ऑप्शन, नोट करे लें रेसिपी

Moong Dal Chilla Recipe: मिनटों में मूंग दाल का चीला बनकर रेडी हो सकता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि ये वजन घटाने के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है।

Moong Dal Chilla Recipe | Image: freepik

Moong Dal Chilla Recipe: आज-कल हर कोई ऐसा नाश्ता खाना चाहता है जो हेल्दी भी हो, टेस्टी भी हो और आसानी से बन भी जाए। अगर आप भी रोजाना के नाश्ते में कुछ नया और पौष्टिक ट्राई करना चाहते हैं, तो मूंग दाल चीला एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। ये वजन घटाने का बेस्ट तरीका माना जाता है। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

डाइजेशन और वेट लॉस में मददगार

मूंग दाल चीला को रोजाना खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। यही वजह है कि यह वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी एक अच्छा नाश्ता माना जाता है। हल्का होने के बावजूद यह शरीर को जरूरी पोषण देता है और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन B-6, विटामिन C, फाइबर, कॉपर, फोलेट और राइबोफ्लेविन पाए जाते हैं। इसके अलावा मूंग दाल में पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

स्कूल और ऑफिस टिफिन के लिए भी बेस्ट

मूंग दाल चीला न सिर्फ घर पर नाश्ते के लिए बल्कि स्कूल और ऑफिस टिफिन के लिए भी एक हेल्दी ऑप्शन है। इसे आप हरी चटनी या दही के साथ पैक कर सकते हैं, जिससे स्वाद भी बढ़ता है और पोषण भी।

मूंग दाल चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती। बस पीली मूंग दाल, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हल्दी, नमक और हरा धनिया ही काफी है। सेकने के लिए थोड़ा सा तेल इस्तेमाल किया जाता है।

मूंग दाल चीला बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले मूंग दाल को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह अच्छे से धो लें। इसके बाद दाल को मिक्सर में डालकर हरी मिर्च, अदरक और जीरा के साथ थोड़ा पानी मिलाएं और स्मूद घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न बहुत पतला। अब इसमें नमक और हरा धनिया मिलाएं। नॉन-स्टिक तवा गरम कर हल्का सा तेल लगाएं और घोल को गोल आकार में फैलाएं। धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें। गरम-गरम मूंग दाल चीला हरी चटनी के साथ परोसें और चीला का लें स्वाद। 

यह भी पढ़ें: The 50 Elimination: कौन हैं वंशज सिंह? 'द 50' में पहले ही दिन हुआ धोखा
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 12:02 IST