अपडेटेड 8 July 2024 at 19:51 IST
Monsoon Health Tips: बारिश के दिनों में आप भी खाते हैं दही? इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा
कई लोगों को दही खाना इतना पसंद होता है, कि वह हर मौसम में इसे खाते हैं, लेकिन बारिश के दिनों में दही खानें से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कई बीमारियां होती हैं।
Barsaat Me Dahi Khana Sahi?: देशभर के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी हैं और इसी के साथ बारिश (Rain) शुरू हो गई है। ऐसे में इस दौरान लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होता है, क्योंकि बारिश के दिनों में कई तरह की बीमारियों लोगों को अपनी चपेट में लेने लगती है। इसलिए मानसून (Monsoon) के दिनों में सबसे ज्यादा ध्यान अपने खान-पान का रखना होता है। इस सीजन में बहुत ही सोच समझकर खाने की चीजों को अपनी डाइट (Healthy Diet) में शामिल करना चाहिए। उन्हीं में से एक दही (Curd) भी है।
दरअसल, दही (Curd) खाना हर किसी को पसंद होता है। कई लोग तो इसे हर मौसम में खाना पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत (Health) के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन बारिश के दिनों में आपको दही खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जो आपको कई सस्याओं का शिकार बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि बारिश (Rainy) के दिनों में दही खाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।
बारिश में दही खाने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां
मौसमी बीमारियों का बढ़ता है खतरा (Seasonal Diseases Increases)
मानसून के सीजन में दही का सेवन करने से मौसमी बीमारियों का खतरा की गुना ज्यादा बढ़ जाता है। इन दिनों में दही खाने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ जाती है, जिससे गले में खराश और सीने में कफ बढ़ने की दिक्कत भी हो सकती है। ऐसे में इस सीजन में दही खाने से बचना चाहिए।
बुखार (Fever)
अगर आप बरसात के सीजन में दही खाते हैं, तो आपको बुखार की समस्या हो सकती है। साथ ही यह शरीर में दर्द की भी वजह बन सकता है।
जोड़ों में दर्द (Joint Pain)
जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या हो उन्हें मानसून सीजन में दही खाने से बचना चाहिए। दरअसल, दही की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से इस मौसम में इसका सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 8 July 2024 at 19:51 IST