अपडेटेड 6 March 2026 at 16:00 IST

Mix Vegetable Chilla Recipe: नाश्ते में बनाएं 5 सब्जियों से बना चीला, सेहत और स्वाद दोनों रहेगा बरकरार; नोट कर लें रेसिपी

Homemade Chilla Recipe: अगर आप हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बनाना चाहते हैं तो मिक्स वेजिटेबल चीला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह कम समय में तैयार हो जाता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।

मिक्स वेज चीला रेसिपी | Image: AI/ Freepik

How To Make Chilla At Home: सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी और स्वादिष्ट हो तो पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहता है। ऐसे में आप अपने नाश्ते में मिक्स वेजिटेबल चीला शामिल कर सकते हैं। यह जल्दी बनने वाली, हल्की और पौष्टिक डिश है। बता दें कि इसमें कई तरह की सब्जियां डाली जाती हैं, जिससे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है।

अगर आप रोज-रोज पराठा या ब्रेड खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार नाश्ते में 5 सब्जियों से बना मिक्स वेज चीला जरूर ट्राई करें। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

मिक्स वेजिटेबल चीला बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • 1 छोटा गाजर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1/2 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 2-3 चम्मच कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • जरूरत अनुसार पानी
  • चीला सेंकने के लिए थोड़ा तेल

मिक्स वेजिटेबल चीला बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर स्मूद घोल तैयार कर लें।
  • अब इस घोल में गाजर, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और पत्ता गोभी डालें।
  • इसके बाद हरी मिर्च, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं।
  • तवे पर एक करछी घोल डालें और गोल-गोल फैलाकर चीले का आकार दें।
  • मध्यम आंच पर चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेंक लें।
  • इसी तरह बाकी घोल से भी चीले तैयार कर लें।

गरमा-गरम मिक्स वेजिटेबल चीला को हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। यह नाश्ते के साथ-साथ हल्के डिनर के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है।

मिक्स वेजिटेबल चीला खाने के फायदे

  • इसमें कई तरह की सब्जियां होती हैं, जिससे शरीर को जरूरी विटामिन और फाइबर मिलते हैं।
  • बेसन प्रोटीन से भरपूर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है।
  • यह हल्का और आसानी से पचने वाला नाश्ता है।
  • वजन कम करने वाले लोगों के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

अगर आप हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बनाना चाहते हैं तो मिक्स वेजिटेबल चीला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह कम समय में तैयार हो जाता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।

यह जरूर पढ़ें:  Banarasi Tamatar Chaat Recipe: होली के मौके पर घर में बनाएं बनारसी टमाटर चाट, खाते ही मेहमान भी करेंगे तारीफ; नोट कर लें रेसिपी

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 16:00 IST