अपडेटेड 21 September 2023 at 21:16 IST

Milk Tips: दूध के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, फायदे की बजाय होता है नुकसान

दूध सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लोग इसका इस्तेमाल पीने से लेकर खाते तक में करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ दूध का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

image-freepik | Image: self

Dudh Ke Sath Kya Nahi Khana Chahiye: दूध को हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग रात के समय में सोते समय दूध पीते हैं, तो कुछ सुबह के नाश्ते में...वहीं कुछ लोग खाने के साथ दूध को शामिल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। नहीं तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके साथ आपको भूलकर भी मिल्क का सेवन नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • दूध के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए?

दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन A, B6, D, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयोडीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस वजह से दूध को एक अच्छा प्रोटीन सोर्स माना जाता है, लेकिन इतने पोषक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। 

दूध के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए?

मूली 
कभी भी मूली खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको पाचन और स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। खासतौर पर मूली खाने से गैस की समस्या काफी ज्यादा होने लगती है। ऐसे में भूलकर भी मूली खाने के बाद दूध न पिएं। 

मछली
कभी भी मछली खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि मछली के तुरंत बाद दूध का सेवन करने से स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। खासतौर पर इससे त्वचा के रंग सफेद हो सकते हैं। इसलिए भूल से भी मछली खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन न करें। 

नींबू 
दूध पीने के तुरंत बाद नींबू का सेवन न करें। इससे पाचन से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। अगर आप दूध पीने के तुरंत बाद नींबू या फिर नींबू से तैयार किसी भी चीज का सेवन करते हैं, तो इससे गैस, अपच, बहजमी जैसी समस्या होने का खतरा रहता है। 

कटहल
दूध पीने के तुरंत बाद कटहल खाने से स्किन पर रैशेज, खुजली और सोरायसिस की परेशानी हो सकती है। साथ ही यह पाचन को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए कभी भी कटहल खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए।

उड़द की दाल
दूध पीने ते तुरंत बाद उड़द की दाल का सेवन न करें। इससे पाचन तंत्र बिगड़ता है और दिल से जुड़ी परेशानी बढ़ती है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में दूध के सेवन के बाद कम से कम 2 से 3 घंटे का गैप देकर ही उड़द की दाल से बनी चीजों का सेवन करें।  

यह भी पढ़ें... Health Benefit: दूध में मिलाकर पिएं चुटकीभर ये 'फल', शरीर की परेशानियां होंगी छूमंतर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Beauty Tips: उम्र से पहले ही चेहरे पर आ गई है झुर्रियां, तो सुबह की ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, आज ही बदल लें

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 21 September 2023 at 21:14 IST