अपडेटेड 1 October 2023 at 21:41 IST

Health Tips: दूध में घी और मिश्री मिलाकर पीने से बूढ़ा भी हो सकता है जवान, जानें इसके जबरदस्त फायदे

आयुर्वेद के मुताबिक दूध बहुत ही पौष्टिक आहार माना जाता है। वहीं अगर इसमें कुछ चीजों को मिलाकर पिएं तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। आइए जानते हैं दूध के साथ क्या मिलाकर पिएं?

Benefits Of Drinking Ghee And Sugar Candy With Milk iamge- freepik | Image: self

Benefits Of Drinking Ghee And Sugar Candy With Milk: कई लोग रात में एक गिलास गर्म दूध पीना पसंद करते हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। कुछ लोग दूध में हल्दी, तो कुछ प्रोटीन पाउडर डालकर पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप मिल्क में घी और मिश्री मिलाकर पीते हैं, तो आपको इसके कितने फायदे हो सकते हैं। रोज रात में इस कॉम्‍बिनेशन को पीने से सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके जबरदस्त फायदों के बारे में...

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • दूध, घी और मिश्री में पाए जाने वाले गुण?
  • दूध के साथ घी और मिश्री मिलाकर पीने के फायदे?

दूध, घी और मिश्री में पाए जाने वाले गुण?

दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B2, विटामिन A, D, K और E सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन और कई खनिज और वसा तथा ऊर्जा भी होते है। साथ ही इसमें कई एंजाइम भी पाए जाते हैं। वहीं घी में विटामिन A, विटामिन D और विटामिन E से भरपूर होता है। इसके अलावा मिश्री में विटामिन, खनिज, विटामिन B-12 और अमीनो एसिड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। इन तीनों का कॉब्मिनेशन शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

दूध के साथ घी और मिश्री मिलाकर पीने के फायदे?

बॉडी एनर्जी बूस्ट करने में 
सुबह के समय में दूध में मिश्री और घी डालकर पीने से शरीर में दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में बहुत ही मदद करता है। 

पाचन के लिए
दूध, घी और मिश्री में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो शरीर में फाइबर की कमी नहीं होने देता है। जिसकी वजह से पाचन क्रिया बेहतर होती है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। 

हड्डियों के लिए
दूध में मिश्री और घी के कॉम्बिनेशन से प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत बन जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

ब्लडप्रेशर के लिए
अगर आप रोजाना दूध में मिश्री और घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा मिलता है जिससे ब्लडप्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

चेहरे पर ग्लो के लिए
दूध में मिश्री और घी डालकर पीने से ब्लड साफ होता है और ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है। इसमें मौजूद आयरन त्वचा और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है साथ ही दूध, घी और मिश्री का कॉम्बिनेशन चेहरे पर ग्लो लाने का काम भी करता है। 

यह भी पढ़ें... Beauty Tips: स्मूथ और ग्लोइंग स्किन की है चाहत? विटामिन E कैप्सूल का ऐसे करें इस्तेमाल, जल्द दिखेगा कमाल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Silver Anklets: पैरों को ही नहीं किस्मत को भी चमकाती है चांदी की पायल, जानें इसके क्या-क्या हैं फायदें

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 1 October 2023 at 19:44 IST