अपडेटेड 20 February 2024 at 22:02 IST
Men's Bad Habits: पुरुषों की ये आदतें चूस लेती हैं शरीर की सारी एनर्जी, कहीं आप तो नहीं करते ये काम
Men's की कुछ आदतें धीरे-धीरे उनके शरीर को चूस लेती हैं। ये अस्वस्थ आदतें पुरुषों की परफॉर्मेंस को खराब कर देती हैं।
Men's Bad Habits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान पान का असर आदमियों की सेहत पर पड़ता है। हालांकि पुरुष फिट रहने के लिए जिम से लेकर डाइट तक का खास ख्याल रखते हैं। बावजूद इसके वह अपने दूबलेपन और शारीरिक कमजोरी को तंदुरुस्त नहीं बना पाते हैं। वहीं यह लोग जिम के साथ कई दवाइयों और सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल भी करने लगे हैं, जो उनके शरीर को अंदर ही अंदर खोखला बना देते हैं।
इसके अलावा पुरुषों की कई ऐसा आदतें होती हैं, तो उनके शरीर को चूस लेती है और एनर्जी खत्म करने लगती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आदमियों की कौन सी आदत उनके शरीर को खराब कर रही हैं।
आदमियों की ये आदतें चूस लेती हैं शरीर की एनर्जी
ज्यादा वजन
आज के समय में लोग फास्ट फूड, जंक फूड और पोसेस्ड फूड जैसे कई नुकसानदेय चीजों का सेवन करने लगे हैं। ऐसे में उनका वजन काफी तेजी से बढ़ जाता है, मोटापा स्पर्म प्रोडक्शन को कम कर देती है और प्रजनन वाले हार्मोन को नुकसान पहुंचाता है जिससे स्पर्म की क्वालिटी और संख्या दोनों कमजोर होती है।
दवाईयां और सप्लीमेंट्स लेना
कई बार पुरुष बॉडी बनाने के चक्कर में दवाइयों और सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, जो उन्हें मसल्स बनाने में मदद करती हैं, लेकिन इसके साइड इफेक्ट बाद में सामने आने लगते हैं और आदमियों को शारीरिक रुप से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शराब
अगर किसी आदमी को शराब की लत लग गई तो इससे इंफर्टिलिटी का जोखिम बढ़ जाता है। दरअसल, शराब की आदतों के कारण स्पर्म काउंट और स्पर्म की क्वालिटी दोनों खराब होती है और फिर इससे पिता बनने में दिक्कत हो सकती है।
तनाव
कई बार तनाव के कारण शरीर में केमिलक का उफान खड़ा हो जाता है, जो स्पर्म की गुणवत्ता को खराब कर देता है। ऐसे में अगर कोई पुरुष बहुत अधिक तनाव में रहता है, तो उसके स्पर्म की संख्या और गुणवत्ता प्रभावित होती है। ऐसे में तनाव लेने से बचें।
यह भी पढ़ें… UP Road Accident: बिजनौर में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी का कार्ड बांटने आए तीन लोगों की मौत
अंडकोष पर ध्यान ना देना
पुरुषों को अपने अंडकोष के स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसमें छोटी-सी गांठ या सूजन कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसलिए महीने में एक बार अच्छे से अपने अंडकोष की जांच कर लें।
नाश्ता स्किप करने की आदत
कई बार पुरुष कामकाज या किसी अन्य कारणों से ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं, लेकिन उनकी ये आदत धीरे-धीरे शरीर को कमजोर बनाने लगता है, क्योंकि हेल्दी ब्रेकफास्ट से ही पूरे दिन के लिए ताकत और एनर्जी मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 20 February 2024 at 22:02 IST