अपडेटेड 3 September 2023 at 11:56 IST
Cluster Bean: ग्वार फली खाने के हैं कई हैरान कर देने वाले फायदे, सब्जी देखकर मुंह बनाने वाले भी मांगकर खाएंगे
ज्यादातर लोग ग्वार फली को खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन अगर इसके फायदे जान जाएंगे मांगकर खाएंगे। आइए जानते हैं ग्वार फली के हैरान कर देने वाले फायदों के बारे में....
Gawar Phali Ke Fayde: ग्वार फली एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही बच्चें हो या फिर बड़ें अपना मुंह बना लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उससे कहीं ज्यादा ये सेहत के लिए फायदेमंद होती है। अगर आप इसका रोजाना सेवन करते हैं इससे वजन कम करने से लेकर हार्ट से संबंधी बीमारियों से बचा जा सकते हैं। इसके हैरान कर देने वाले बेनिफिट्स के बारे में जानने के बाद इसे देखकर मुंह बनाने वाले भी इसे मांगकर खाएंगे। तो चलिए जानते हैं ग्वार फली के फायदों के बारे में....
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- ग्वार फली में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
- ग्वार फली की सब्जी खाने से होने वाले फायदे?
ग्वार फली में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
ग्वार फली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन K, C, A, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम और घुलनशील फाइबर होता है। ये पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके कई अन्य फायदे भी हैं जिनके बारे में आज हम जानने वाले हैं।
ग्वार फली की सब्जी खाने से होने वाले फायदे?
कब्ज से छुटकारा
ग्वार फली में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिला सकता है। ऐसे में जो लोग कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हों उन्हें रोजाना ग्वार फली का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है।
मोटापा करें दूर
आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ग्वार फली को शामिल करें। इसमें बाकी सब्जियों के मुकाबले फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है।
हड्डियों और दांतो को मजबूत बनाए
ग्वार फली में कैल्शियम और फास्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिन बच्चों की हड्डियां कमजोर होती है उन्हें खास तौर पर ग्वार फली खिलाना चाहिए।
पाचन शक्ति
जिन लोगों को भूख नहीं लगती हैं उन्हें ग्वार फली की सब्जी जरूर खानी चाहिए। ये पाचन तंत्र को सुधारने के साथ-साथ भूख बढ़ाने का काम भी करती है।
ब्लड शुगर
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ग्वार फली बहुत ही फायदेमंद होती है। दरअसल, इसका रोजाना सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद टैनिन और फ्लेवोनोइड्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
कोलेस्ट्रॉल के लिए
ग्वार फली शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद करती है। इस हरी सब्जी में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्ऱॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिसकी वह से आपको हार्ट से संबंधित बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें... Piles Diet: बवासीर के मरीजों को फॉलो करना चाहिए ये डाइट प्लान, जानें क्या खाएं और क्या नहीं
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 3 September 2023 at 11:56 IST