अपडेटेड 11 June 2023 at 09:34 IST

Mango Shake: आम के शेक से घटाया जा सकता है वजन! बस जान लें पीने का सही समय और तरीका

गर्मियों में लोगों को आम का शेक काफी पसंद होता है, लेकिन लोग वजन बढ़ने के डर से इसका सेवन नहीं करते हैं तो अब बेफिकर होकर आम खाएं क्योंकि इससे वेट गेन नहीं लॉस होता है।

undefined | Image: undefined

Mango Shake Gain Weight or Loss: गर्मियों का सीजन शुरू होने के साथ ही मार्केट में फलों के राजा आम की तमाम वेराइटी देखने को मिलने लगती है, लेकिन इसे खाने का लोगों का सबका अपना अलग-अलग तरीका होता है। कोई इसे काटकर खाना पसंद करता है तो कोई इसका शेक या लस्सी बनाकर पीता है, लेकिन गर्मी में मैंगो शेक का सेवन ज्यादा किया जाता है। कुछ लोगों को तो ये इतना पसंद होता है कि वे रात भी इसे पीते हैं। ऐसे में आपको जान लेना चाहिए क्या मैंगो शेक रात में पीना सेहत के लिए खतरनाक तो नहीं? या इसके सेवन से वजन तो नहीं बढ़ता? 

सही समय और मात्रा का रखें ध्यान

गर्मियो में बड़े ही चाव से पीए जाने वाले मैंगो शेक का नुकसान तब तक नहीं है जब तक आप इसके सही मात्रा और समय का ध्यान रखते हैं। आप इसका सेवन रोज कर सकते हैं बस इतना ध्यान रखें आप इसे किस समय और कितनी मात्रा में कर रहे हैं। 

विटामिन से भरपूर है मैंगो शेक

आपको बता दें मैंगो शेक में विटामिन-ए के साथ आयरन, प्रोटीन और बीटा- केरोटिन पाया जाता है, जो इम्यूनिटी के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन-ए और बीटा-केरोटिन आखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इसमें आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण यह मसल्स क्रैम्प, चिंता, तनाव और दिल से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद है।

वेट गेन नहीं बल्कि वेट लॉस करता है मैंगो शेक

वहीं अगर आपको ये डर सता रहा है कि कहीं मैंगो शेक या आम के सेवन से वजन तो नहीं बढ़ने लगता है तो आपकी ये चिंता बेकार है। बता दें कि आम का सेवन किसी भी तरह के वेट गेन को बढ़ावा नहीं देता है। बस ध्यान रहे कि इसे आप अपनी डाइट में सही मात्रा और सही समय को ध्यान में रखते हुए शामिल करें। तो यह वेट गेन की बजाय लॉस में आपकी मदद करता है। 

यह भी पढ़ें... Bel Ka Sharbat: गर्मियों में इन बीमारियों का रामबाण इलाज है बेल का शरबत! आयुर्वेद में बताए गए हैं फायदे

मैंगो शेक से ऐसे घटना है वजन

दरअसल, एक रिसर्च के मुताबिक आम में पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड और फाइटोकेमिकल वसा से जुड़े जीन को दबा देते हैं, जिसके कारण शरीर पर अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती है और शरीर का वजन भी घटता है।

यह भी पढ़ें... तेजी से घटाना चाहते हैं वजन, तो चिया सीड्स और नींबू पानी का साथ में करें सेवन, रिजल्ट कर देगा हैरान!

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 11 June 2023 at 09:32 IST