अपडेटेड 6 July 2023 at 10:29 IST
Weight Gain Tips: दुबलापन बन रहा है शर्मिंदगी का कारण, तो ऐसे खाएं आम, बिना नुकसान बढ़ जाएगा वजन
क्या आपके दोस्त भी आपके दुबलेपन का मजाक उड़ाते हैं? अगर हां तो आपको आम के इस टिप्स को जरूर ट्राई करना चाहिए। ये बिना नुकसान पहुंचाए आपको मोटा करने में मदद कर सकता है।
Mango For Weight Gain: एक तरफ जहां हजारो लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे में भी है जो अपने दुबले-पतले शरीर को लेकर शर्मिंदगी महसूस करते हैं। वो मोटा होने के लिए लाख जतन करते हैं, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से मोटे हो सकते हैं। दरअसल, हम बात करे रहे हैं फलों के राजा कहे जाने वाले आम की आइए जानते हैं कैसे ये दुबले-पतले शरीर को कैसे मोटा करता है।
- क्या आपको भी रहती हैं वजन की चिंता?
- आम की पौष्टिकता बढ़ाएगी वजन!
- वजन बढ़ाने के लिए आम कैसे खाएं?
क्या आपको भी रहती है वजन की चिंता?
अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन कुछ लोगों का शरीर इतना दुबला-पतला होता है कि उनको अपने सेहत की चिंता होने लगती है। ऐसे लोगों को आम खाना चाहिए। दरअसल, एक्सपर्ट्स के मुताबिक अपने पौष्टिक गुणों के कारण आम को बहुत ही खास फल माना जाता है। आइए जानते हैं कि आम और वजन बढ़ने का आखिर क्या ताल्लुक है।
आम की पौष्टिकता बढ़ाएगी वजन!
गर्मियों का सीजन शुरू होते ही गली के नुक्कड़ से लेकर मार्केट तक में हर तरफ आम ही आम देखने को मिलते हैं। इसमें मौजूद गुण इसे और भी खास बनाते हैं। दरअसल, इसमें लौह, विटामिन ए और पोटैशियम जैसे तत्वों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा आम में शर्करा, फाइबर और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि इसका सेवन आपको पूरे दिन एनर्जेटिक बनाएं रखने में बेहद काम आता है।
वजन बढ़ाने के लिए आम कैसे खाएं?
आइए अब जानते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए आम को कैसे खाया जाता है।
- आम का सेवन आप पीनट बटर के साथ कर सकते हैं। इसके लिए आपको फुल क्रीम दूध, पीनट बटर और पके हुए आम चाहिए। अब इन तीनों को एक साथ पीस लें और एक्सरसाइज के बाद इसका सेवन करें। ये आपके वजन को काफी तेजी से बढ़ा सकता है।
- इसके अलावा आप आम और बादाम का दूध भी वजन बढ़ाने के लिए यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको बादाम के दूध में पका हुआ आम डालना है। इसके बाद इसे अच्छे से ग्राइंड कर लें और इसका सेवन करें। ऐसा करने से मस्ल बिल्ड जल्दी से होगा।
- वजन बढ़ाने के लिए ओट्स और आम का सेवन भी आपके बेहद काम आ सकता है। इसके लिए पके हुए आम और ओट्स को मिक्स करके ग्राइंड कर लें और इसे नाश्ते में खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें... Reason For Weight Gain: अचानक से बढ़ने लगा है आपका वजन, हो सकते हैं ये 5 कारण, समय रहते कर लें कंट्रोल...
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 6 July 2023 at 10:27 IST