अपडेटेड 22 December 2025 at 16:56 IST
Weight Loss Snacks: मखाने से बनाएं ये 5 तरह के टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स, वेट लॉस करते टाइम नहीं लगेगी भूख
वजन घटाने के दौरान भूख लगना आम बात है, लेकिन मखाने से बने ये 5 हेल्दी स्नैक्स आपकी क्रेविंग को करेंगे कंट्रोल और वजन कम करने में भी देंगे मदद।
Healthy Snacks For Weight Loss: वजन कम करना बिलकुल भी आसान नहीं है और इस दौरान सबसे बड़ी परेशानी होती है बार-बार भूख लगना। ऐसे में अगर स्नैक्स हेल्दी न हों तो डाइट बिगड़ जाती है। मखाना यानी फॉक्स नट्स वेट लॉस के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें कैलोरी कम, फाइबर ज्यादा और फैट बहुत कम होता है। तो चलिए जानते हैं मखाने से बनने वाले 5 आसान, टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स, जिन्हें आप आसानी से खा सकते हैं।
रोस्टेड मखाना
यह सबसे जल्दी बनने वाला और हेल्दी स्नैक है और इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। कढ़ाही में 1 चम्मच घी में मखाने डालकर धीमी आंच पर कुरकुरे होने तक भून लें। ऊपर से नमक, काली मिर्च या चाट मसाला डालें।
मसाला मखाना
अगर सादा खाना बोरिंग लगता है, तो यह ट्राय करें। रोस्टेड मखानों में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और थोड़ा सा अमचूर मिलाएं। कम कैलोरी में ज्यादा स्वाद मिलेगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा।
मखाना चाट
शाम की भूख के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। रोस्टेड मखाने लें, उसमें प्याज, टमाटर, हरा धनिया, नींबू का रस और हल्का चाट मसाला मिलाएं। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है और इससे पेट भी भरा रहता है।
मखाना ट्रेल मिक्स
ऑफिस या ट्रैवल के लिए बढ़िया स्नैक ऑप्शन है। रोस्टेड मखाने में थोड़े से भुने चने, मूंगफली और कद्दू के बीज मिलाएं। एनर्जी देता है और बार-बार भूख नहीं लगती है।
मखाना रायता
कुछ अलग और ठंडा-ठंडा खाने का मन हो तो यह बेस्ट है। भुने मखाने को हल्का क्रश करें और दही में मिलाएं। ऊपर से नमक, भुना जीरा और हरा धनिया डालें। पाचन अच्छा रहता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
मखाना खाने के फायदे क्या है?
- कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा मिलता है।
- मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- पेट देर तक भरा रहता है।
- अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बचाये रखता है।
अन्य जरूरी टिप्स
- मखाना हमेशा सीमित मात्रा में खाएं।
- ज्यादा घी या तेल का इस्तेमाल न करें।
- शाम के समय या वर्कआउट के बाद मखाना खाना बेहतर रहता है।
अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं और हेल्दी स्नैक्स की तलाश में हैं, तो मखाना आपके लिए बेस्ट है। इन 5 आसान रेसिपीज को अपनी डाइट में शामिल करने से आप बिना भूखे रहे वजन कम कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 22 December 2025 at 16:56 IST