अपडेटेड 11 September 2023 at 20:56 IST
Sprouts को बनाना हो और भी ज्यादा हेल्दी और टेस्टी तो शामिल करें ये 7 चीजें, मिलते हैं अद्भुत फायदे
फिटनेस पसंद लोग सुबह नाश्ते में स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज खाना पसंद करते हैं। अगर आप अपने स्प्राउट्स को और भी ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो कुछ चीजों को शामिल करें।
Sprouts Ko Testy Banane Ke Liye Kya Shamil Kare: फिटनेस पसंद लोग रोजाना अपने नाश्ते में न्यूट्रिशन का पावर हाउस कहे जाने वाले स्प्राउट्स का सेवन करना पसंद करते हैं। वहीं अंकुरित अनाज खाने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट्स भी देते हैं। हालांकि इसका टेस्ट कुछ खास अच्छा नहीं होता है। ऐसे में अगर आप अपने चाहे तो इसमें कुछ चीजों को मिक्स करके इसे टेस्टी और हेल्दी बना सकते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- स्प्राउट्स में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
- स्प्राउट्स खाने से सेहत को होते हैं कई फायदे
- टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए स्प्राउट्स में क्या मिलाएं?
स्प्राउट्स में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
स्प्राउट्स कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पूरे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माने जाते हैं। इसमें विटामिन A, B, C और E जैसे पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है, वहीं इसमें कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो वेट लॉस में मददगार साबित होता है।
स्प्राउट्स खाने से सेहत को होते हैं कई फायदे
स्प्राउट्स शरीर को मजबूती देने के साथ-साथ विभिन्न आंगों के कार्यों में योगदान देता हैं। ये बीमारी से लड़ने के लिए आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। स्प्राउट्स खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है, कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करता है, आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा भी और अंकुरित अनाजों को खाने से कई फायदे होते हैं।
टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए स्प्राउट्स में क्या मिलाएं?
बीन्स
अगर आप स्प्राउट्स को और भी ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो आप इसमें बीन्स को शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व वजन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में जो लोग वेट गेन करना चाहते हैं उन्हें अपने स्प्राउट्स में बीन्स को जरूर शामिल करना चाहिए।
चना
जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, उन्हें अपने स्प्राउट्स में चना जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ-साथ वजन कम करने में मदद कर सकता है।
किशमिश
अगर आप किशमिश को स्प्राउट्स में शामिल करते हैं तो इससे आप सारा दिन ऊर्जा वान बने रह सकते हैं क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो बॉडी को एनर्जेटिक रखने में मदद करता है।
सोयाबीन
आप अपने सोयाबीन को और भी ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए उसमें सोयाबीन को भी जोड़ सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो हार्ट से रिलेटेड रोगों के जोखिम को कम करने का काम करता है।
यह भी पढ़ें... Patharchatta: किडनी की पथरी के लिए जादुई दवा है पत्थरचट्टे का पत्ता, हैरान कर देंगे इसके फायदे
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 11 September 2023 at 20:54 IST