अपडेटेड 25 December 2023 at 16:37 IST
Sweet Potato: वजन करना हो कम या बढ़ानी हो आंखों की रोशनी, सर्दियों में जरूर खाएं शकरकंद
Sweet Potato स्वाद में तो अच्छी होती ही है साथ ही सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है। यह कई बीमारियों में भी बहुत ही कारगर साबित होती है।
Sweet Potato Benefits: सर्दियों का सीजन आते ही कई सारी मौसमी और स्वादिष्ट चीजें मार्केट में मिलने लगती है, ये विंटर फूड न सिर्फ टेस्ट, बल्कि अपने फायदो के लिए भी जाने जाते हैं, इन्हीं में से एक स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद भी एक है। तो चलिए जानते हैं, कि आखिर सर्दियों में इसे क्यों खाया जाता है और इसके फायदे क्या-क्या है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- शकरकंद में छुपा है पोषक तत्वों का खजाना
- सर्दियों में क्यों खानी चाहिए शकरकंद?
- शकरकंद खाने के फायदे?
शकरकंद में पाए जाने वाले पोषक तत्व
शकरकंद एक जड़ आधारित सब्जी है। इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन B6, C समेत कई विटामिन्स पाए जाते है। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं इसे ठंड में क्यों खाया जाता है और इससे मिलने वाले फायदो के बारे में।
सर्दियों में क्यों खानी चाहिए शकरकंद?
सर्दियों का सीजन आते ही अपने साथ कई तरह की बीमारियों को भी लाता है। खासकर संक्रमित बीमारियां लोगों को ज्यादा अपनी चपेट में लेती हैं, जैसे कि खांसी-जुकाम, ठंड आदि। ऐसे में शकरकंद खाने से इन बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। क्योंकि स्वीट पोटैटो शरीर को गर्म रखने का काम करता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व संक्रमण से बचाने का काम करते हैं।
शकरकंद खाने के फायदे?
इम्युनिटी के लिए
शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाई जाती है, जो इन्युनिटी को बूस्ट करने का काम करती है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में स्वीट पोटैटो का सेवन करते हैं, तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
ब्लड प्रेशर के लिए
इसमें पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
आंखों के लिए
शकरकंद में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सर्दियों में इसके सेवन से आंख से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है।
वजन कम करने के लिए
मोटापा आज की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। ऐसे में अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में शकरकंद जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आपका वजन कम होने लगता है।
यह भी पढ़ें… Prabhas की फिल्म 'Salaar' ने तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड, दो दिन में कमाए करीब 300 करोड़
एनर्जी के लिए
शकरकंद में मौजूद विटामिन्स और पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने के साथ आयरन की कमी को दूर करने का काम करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 24 December 2023 at 22:07 IST