अपडेटेड 1 May 2024 at 21:06 IST
Late Marriage: आप भी शादी करने में कर रहे हैं देरी? न करें ये गलती होंगे कई नुकसान, जानें सही उम्र
शादी करने का फैसला अपना निजी फैसला होता है, लेकिन अगर आप शादी करने में ज्यादा देरी करते हैं, तो आपको इसके कई सारे नुकसान हो सकते हैं।
Late Marriage Ke Nuksaan: हर किसी की जिंदगी में शादी का पल बहुत ही खूबसूरत और यादगार लम्हों में से एक होता है। हालांकि इन प्यारे पलों को महसूस करने से कुछ लोग कतराते हैं, जिसकी वजह से वह देर से शादी करते हैं। वैसे तो शादी करने का फैसला अपना निजी फैसला होता है, लेकिन एक उम्र के बाद विवाह (Marriage) का प्रेशर बढ़ने लगता है। मैरिज के लिए वक्त लेना सही है, लेकिन बहुत ज्यादा देरी करने पर इसके कई नुकसान हो सकते हैं।
दरअसल, आज के समय में लड़के हो या फिर लड़कियां हर कोई नौकरी और करियर की वजह से लेट शादी करना पसंद करता हैं। अगर मैरिज में ज्यादा देरी करते हैं, तो इसके कई नुकसान (Late Marriage Nuksaan) भी होते हैं। अगर भी शादी करने में देरी कर रहे हैं, तो इसके नुकसान के बारे में जान लें। साथ ही यह भी जान लें की शादी की सही उम्र (Shadi Ki Sahi Age) क्या है।
देर से शादी करने पर होते हैं ये नुकसान (Late Shadi Ke Nuksaan)
कपल में बढ़ जाते हैं झगड़े
ज्यादा देर से शादी होने पर जिम्मेदारी और प्राथमिकताएं बदलने लगती हैं, जिसकी वजह से कपल एक दूसरे को समझ नहीं पाते हैं और अक्सर ही उनमें झगड़े होने लगते हैं। वहीं एक उम्र के बाद लोगों में इगो लेवल भी बढ़ जाता है, जिसकी वजह से भी पति-पत्नी में लड़ाई ज्यादा होती है।
रिश्ते को अहमियत न देना
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लड़का हो या फिर लड़की हर कोई नौकरी और करियर को ज्यादा अहमियत देता है। ऐसे में पहले तो वह शादी नहीं करना चाहते हैं और जब देर से मैरिज करते भी हैं, तब भी वह रिश्ते (Relationship) की बजाय करियर और नौकरी को ही महत्व देते हैं। जिसकी वजह से कपल्स के बीच में मनमुटाव होने लगता है और कई बार तो इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक भी नहीं पाता है।
मां बनने में होती है दिक्कत
वहीं जब कोई लड़की देर से शादी करती हैं, तो उसमें इनफर्टिलिटी (Infertility) होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल, 30 की उम्र के बाद महिलाओं में फर्टिलिटी (Fertility) कम होने लगती है, जिसकी वजह से उनके मां (Pregnancy) बनने की प्रक्रिया में काफी दिक्कतें आती हैं।
फिजिकल इंटीमेसी में कमी (Physical Intimacy)
एक उम्र के बाद महिलाओं का फिजिकल इंटीमेसी में मन नहीं लगता है। जिसकी वजह से पति-पत्नी में अक्सर ही इस बात को लेकर लड़ाई-झगड़े होते हैं। वहीं उम्र बढ़ने के साथ ही पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन कम होने लगता है और उनमें भी इंटीमेसी को लेकर दिलचस्पी खत्म होने लगती है।
अच्छी बॉन्डिंग (Bonding)
देर से शादी करने लड़के और लड़कियां शादी के बाद एक दूसरे से अच्छे से कनेक्ट नहीं हो पाते हैं। जिसकी वजह से उनकी अच्छी बॉन्डिंग नहीं होती है और इससे दोनों को एक दूसरे को समझने में भी दिक्कत होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 1 May 2024 at 21:06 IST