अपडेटेड 19 October 2023 at 06:43 IST
Kuttu Ka Atta: व्रत में करते हैं कुट्टू के आटे का सेवन? सेहत के लिए है वरदान, फायदे जान हो जाएंगे हैरान
Kuttu Ke Atte Ke Fayde: नवरात्रि के व्रत में अगर आप कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं इससे आपकी सेहत को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।
Kuttu Ke Atte Ke Fayde: देशभर में शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri)की धूम है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी करते हैं। ये व्रत फलाहारी होता है, लिहाजा भक्त इसमें कुट्टू के आटे (Kuttu Ka Atta) या सिंघाड़े के आटे की रोटी या पूरी-चीला बनाकर खाते हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- क्या आप भी करते हैं कुट्टू के आटे का सेवन?
- क्या आप जानते हैं इसे खाने के फायदे?
- जानिए इसे खाने के गजब के फायदे
नवरात्रि के व्रत में ज्यादातर लोग कुट्टू के आटे का सेवन तो करते हैं लेकिन लगभग कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि कुट्टू अनाज नहीं बल्कि फूल वाले पौधे का बीज होता है जिसे पीसकर इसका आटा तैयार किया जाता है। व्रत में खाया जाने वाला ये आटा सिर्फ पेट भरने का ही काम नहीं करता बल्कि ये सेहत को भी कई तरह के फायदे पहुंचाता है। दरअसल, ये आटा कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।
कुट्टू का आटा खाने के फायदे
वजन घटाए
व्रत में अगर कुट्टू का आटा एक बार खा लिया जाए तो आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है। जिस वजह से आप ज्यादा खाना खाने से बचते हैं और इससे आपका वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है।
ग्लूटेन फ्री
ऐसे लोग जिन्हें ग्लूटेन फ्री फूड्स खाने पसंद हैं, उन्हें कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। ये फाइबर से भरपूर होता है। इसलिए ये पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए काफी अच्छा होता है। इसका सेवन आपको हेल्दी रखने में मदद करता है।
हार्ट हेल्थ
कुट्टू के आटे में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिस वजह से ये हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है जिससे बीपी कंट्रोल करने और ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। ये आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से राहत देने का काम करता है।
इम्यूनिटी बूस्टर
कुट्टू के आटे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी सिस्टम को और ज्यादा बेहतर करने का काम करते हैं। ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत कर आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करता है।
ब्लड शुगर
अगर आप अपने ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करना चाहते हैं तो आप कुट्टू के आटे से बने व्यंजनों का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, कुट्टू के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिसके कारण यह ब्लड में शुगर लेवल को कम रखने में मददगार साबित होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये काफी फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें : Dreams During Navratri: क्या नवरात्रि में आपको भी आते हैं सपने? दिखाई देती हैं ये चीजें तो हो सकते हैं शुभ संकेत
Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 19 October 2023 at 06:42 IST