अपडेटेड 15 July 2025 at 19:25 IST

Kulhad Wali Chai: घर में कैसे बनाएं कुल्हड़ वाली चाय? क्या हैं इसके फायदे?

क्या आपको पता है कि कुल्हड़ वाली चाय ना केवल पीने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इसके कई फायदे भी होते हैं। आइए जानते हैं कि इसे बनाते कैसे हैं।

कुल्हड़ वाली चाय कैसे बनाएं? | Image: Canva

चाय प्रेमियों के लिए उनके दिन की शुरुआत ही कड़क चाय से होती है। बिना एक कप चाय के लोगों के दिन की शुरुआत नहीं होती है। सोचिए जरा ऐसे चाय प्रेमियों को अगर कुल्हड़ वाली चाय मिल जाए, तो उनके दिन की शुरुआत कितनी खूबसूरत हो जाएगी। आपके मन में ये ख्याल आ सकता है कि अब कुल्हड़ वाली चाय लेने घर से बाहर कौन निकले। लेकिन इसके लिए आपको घर से बाहर निकलने की जरूरत भी नहीं है। आपको बस एक कुल्हड़ खरीदकर लाने की जरूरत है, बाकि स्वादिष्ट चाय आप घर पर ही बना सकते हैं।

बता दें, कुल्हड़ वाली चाय पीने से आपको फायदा भी मिलता है। प्लास्टिक के ग्लास में चाय पीने के कई नुकसान हैं, लेकिन कुल्हड़ वाली चाय पीने के कई फायदे भी होते हैं। तो आइए सबसे पहले बात करते हैं कि कुल्हड़ वाली चाय पीने के फायदे क्या-क्या हैं।

कुल्हड़ वाली चाय पीने के फायदे

मिट्टी वाले कुल्हड़ बिल्कुल प्राकृतिक होते हैं, इसकी वजह से किसी भी तरह की बीमारी के होने का खतरा नहीं होता है। इससे किसी तरह का इंफेक्शन भी नहीं होता है। प्लास्टिक में चाय पीने से कई तरह की बीमारी का खतरा होता है, लेकिन कुल्हड़ वाली चाय से ऐसा कोई खतरा नहीं होता है। ना ही इसे एक बार इस्तेमाल करने के बाद दोबारा से यूज किया जा सकता है।

कैसे बनाएं कुल्हड़ वाली चाय?

सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी उबलने के लिए डाल दें। जब पानी गर्म हो जाए और उबलने लगे तो इसमें अदरक समेत अन्य मसाले कूटकर डाल दें और थोड़ी देर अच्छे से उबलने दें। जब सब अच्छे से उबल जाए तो इसमें चायपत्ती और चीनी भी डाल दें। थोड़ी देर इसे उबलने देने के बाद इसमें दूध मिला लें। कुछ देर उबालने के बाद एक बर्तन में खाली कुल्हड़ का कप रखें और बनी हुई चाय को छानकर उसमें डाल दें।

अब थोड़ी देर चाय को उबलने दे और फिर गैस बंद करने के बाद थोड़ी देर के लिए उसे ढंक दें। दो मिनट बाद उसी कुल्हड़ में चाय निकालकर पी लें।

इसे भी पढ़ें: Adrak ki Chai: चाय में पहले अदरक डालें या दूध? 90 फीसदी लोगों को नहीं पता सही तरीका

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 15 July 2025 at 19:25 IST