अपडेटेड 18 October 2025 at 14:07 IST
Vitamin B12: बदलते मौसम में बुलेट की रफ्तार से बढ़ेगा विटामिन B12, डाइट में आज से ही शामिल करें ये सुपरफूड
Vitamin B12: सेहत को दुरुस्त रखने के लिए डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी होता है। सेहतमंद और उर्जावान रहने के लिए आप भी इन विटामिन बी12 युक्त फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Vitamin B12 Foods: सेहतमंद रहना हर किसी को पसंद होता है। सेहतमंद रहने की बात होती है, तो कई लोग विटामिन बी12 का जिक्र जरूर करते हैं। Vitamin B12 की कमी से एनीमिया, नजर का धुंधला पड़ना और पाचन आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए कई डॉक्टर भी Vitamin B12 युक्त फूड्स खाने की सलाह देते रहते हैं।
अगर आप भी अपनी सेहत को लेकर हर समय सजग रहते हैं और कुछ हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहते हैं, तो फिर आपको अपनी डाइट में अन्य खाद्य पदार्थ के अलावा Vitamin B12 फूड्स को भी जरूर शामिल करना चाहिए। आइए इस आर्टिकल में कुछ बेहतरीन Vitamin B12 युक्त फूड्स के बारे में जानते हैं। इन्हें आज से भी अपनी डाइट में शामिल कर लें।
अंजीर को डाइट में शामिल करें
अंजीर एक एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स माना जाता है, जिसमें सिर्फ Vitamin B12 ही नहीं बल्कि अन्य कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जी हां, अंजीर को फाइबर, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माना जाता है। इसे आप भिगोकर, सूखा या दूध के साथ भी सेवन कर सकते हैं।
पिस्ता को डाइट में शामिल करें
पिस्ता जिस तरह टेस्ट में अच्छा होता है, ठीक उसी तरह सेहतमंद भी होता है। पिस्ता को Vitamin B12 से भरपूर माना जाता है। इसमें में मौजूद पोषक तत्व शरीर में ऊर्जा बढ़ाना और लाल रक्त कोशिकाओं के बेस्ट माने जानते हैं।
खजूर को शामिल करें
खजूर एक बेहतरीन Vitamin B12 युक्त ड्राई फ्रूट्स है। खजूर के सेवन से कई बीमारियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। खजूर को आप दूध के साथ या लड्डू और अन्य चीजें बनाकर उपयोग कर सकते हैं।
अंडे को करें डाइट में शामिल
अंजीर, पिस्ता और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स के अलावा अंडा भी Vitamin B12 युक्त सबसे सेहतमंद सुपरफूड्स माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन भी सेहत के लिए सही माना जाता है। अंडे को आप उबालकर डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इन फूड्स भी शामिल करें
अंजीर, पिस्ता, खजूर और अंडा के अलावा, आप अन्य ऐसे कई सुपरफूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिन्हें बेस्ट Vitamin B12 फूड्स माना जाता है। जैसे-दही, फोर्टिफाइड अनाज और मांस को भी एड कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 18 October 2025 at 13:46 IST