Kiwi Benefits: रात में कीवी खाने से क्या होगा? जानें फायदे
यदि रात को सोने से पहले कीवी को सेवन किया जाए तो इससे सेहत की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानते हैं उनके बारे में..
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
Is it good to eat a kiwi before bed? हमारे आसपास कई ऐसे फल मौजूद हैं जो सेहत के लिए उपयोगी हैं। वहीं इनमें से एक है कीवी। कीवी के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि कीवी का सेवन रात को सोने से पहले किया जाए तो ऐसा करना सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। जी हां, ऐसे में इनके फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोने से पहले कीवी खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। पढ़ते हैं आगे…
रात को सोने से पहले खाएं कीवी
- बता दें कि यदि रात को सोने से पहले कीवी का सेवन किया जाए तो इससे नींद की समस्या दूर हो सकती है। जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या है यदि वे रात को सोने से पहले कीवी का सेवन करते हैं तो इसके अंदर पाए जाने वाला सेरोटोनिन जो कि एक स्लीप हार्मोन है नींद को बेहतर करता है।
- कीवी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो तनाव को दूर करने के साथ-साथ चिंता को भी दूर करने में उपयोगी हैं। कीवी के अंदर फोलेट पाया जाता है जो न केवल शरीर के तनाव को कम करता है बल्कि यदि शरीर में फोलेट की कमी है तो उसकी पूर्ति भी कर सकता है। साथ ही व्यक्ति रिलैक्स भी महसूस कर सकता है।
कीवी लेने के नियम
व्यक्ति को सोने से तकरीबन 1 घंटे पहले दो पके हुए कीवी का सेवन करना चाहिए। हालांकि इसके साथ-साथ व्यक्ति को अपने आसपास से फोन हटा देना चाहिए। आप नोटिस करेंगे कि 2 हफ्ते के अंदर न केवल स्लीप साइकिल में बदलाव हुआ है बल्कि यह सेहत के लिए भी उपयोगी हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 March 2025 at 16:44 IST