अपडेटेड 24 January 2026 at 19:08 IST
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या आपको भी लगती है ज्यादा ठंड? आपके शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी; तुरंत लगाएं पता
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या आपको भी दूसरों की तुलना में अधिक ठंड लगती है? अक्सर हम इसे सामान्य मौसम का प्रभाव मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में विटामिन B12 की कमी इसका एक मुख्य कारण हो सकती है। आइए जानते हैं।
Vitamin Deficiency Symptoms: सर्दियों का मौसम हो या एयर कंडीशनर की ठंडी हवा, थोड़ा बहुत ठिठुरना सामान्य है। लेकिन क्या आपके साथ ऐसा होता है कि जब बाकी सब सामान्य महसूस कर रहे हों, तब भी आपको दांत किटकिटाने वाली ठंड लगती है? अगर हां, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह आपके शरीर के भीतर पनप रही विटामिन की कमी का एक बड़ा संकेत हो सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से ठंड लगती है और इसे कम करने के लिए क्या खाएं?
विटामिन B12 की कमी से लगती है ठंड
शरीर में हर वक्त ठंडक महसूस होने का सबसे प्रमुख कारण विटामिन B12 की कमी है। विटामिन B12 हमारे शरीर में मौजूद रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेड ब्ल्ड सेल्स
पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती हैं। जब शरीर में B12 कम होता है, तो ऑक्सीजन का प्रवाह धीमा पड़ जाता है, जिससे शरीर के अंदर का तापमान गिर जाता है। वहीं B12 की कमी से 'मेगालोब्लास्टिक एनीमिया' हो सकता है, जिसके कारण व्यक्ति को बार-बार हाथ-पैर ठंडे होने और कमजोरी की शिकायत रहती है।
विटामिन B12 की कमी के लिए कौन से पोषक तत्व हैं जिम्मेदार
विटामिन B12 के अलावा, कुछ अन्य पोषक तत्व भी हैं जिनकी कमी आपको 'कोल्ड सेंसिटिव' बना सकती है। आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, जिससे शरीर में गर्माहट पैदा करने की क्षमता घट जाती है। वहीं विटामिन D की कमी से हड्डियों में दर्द के साथ-साथ ठंड सहने की शक्ति भी कम हो जाती है। विटामिन बी 9 की कमी से मेटाबॉलिज्म सुस्त पड़ जाता है।
विटामिन बी 12 बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
विटामिन बी 12 को बढ़ाने के लिए दूध, पनीर, दही, अंडे, मछली और फोर्टिफाइड अनाज खाएं। इससे आपको फायदे हो सकते हैं। आप पालक, चुकंदर, अनार, खजूर और गुड़ के साथ-साथ
सुबह की गुनगुनी धूप, मशरूम और सप्लीमेंट्स आप ले सकते हैं। इससे आपको फायदे हो सकते हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 24 January 2026 at 19:08 IST