अपडेटेड 15 April 2025 at 19:33 IST
Khajur: किन लोगों को खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए?
बता दें कि कुछ लोगों को खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए। वरना इसका नकारात्मक परिणाम भुगतना पड़ सकता है। जानते हैं उनके बारे में...
Khajur ke Nuksan in Hindi: वैसे तो हमारे आसपास कई ऐसे ड्राई फ्रूट्स मौजूद हैं जो सेहत को कई समस्याओं से बचाते हैं। उन्हीं ड्राई फ्रूट्स में से एक है खजूर। खजूर के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। लेकिन व्यक्ति को यह पता होना चाहिए कि किन लोगों को खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन लोगों को खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
किन लोगों को नहीं करना चाहिए खजूर का सेवन?
- बता दें कि खजूर के अंदर नेचुरल शुगर पाया जाता है। ऐसे में जो रोगी डायबिटीज के हैं उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। वरना इसके कारण ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।
- जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या हैं उन्हें भी खजूर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। बता दें कि खजूर के अंदर पोटेशियम पाया जाता है जो किडनी के रोगियों को नुकसान पहुंचा सकता है।
- जिन लोगों का पाचन खराब रहता है या जिन्हें पेट से जुड़ी समस्या है। वे लोग भी खजूर का सेवन सीमित मात्रा में करें। खजूर के अंदर फाइबर पाया जाता है तो समस्या को बढ़ा सकता है।
- जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वे लोग खजूर का सेवन न करें। बता दें कि खजूर के अंदर कैलोरी की अधिक मात्रा पाई जाती है जो आपका वजन बढ़ा सकती है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि किन लोगों को खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन खजूर के पोषक तत्व सेहत के लिए उपयोगी हैं। ऐसे में व्यक्ति सीमित मात्रा की जानकारी डॉक्टर से लेकर इसको अपनी डाइट में जोड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 15 April 2025 at 19:33 IST