अपडेटेड 6 September 2023 at 12:11 IST
Janmashtami 2023: क्या आपने भी रखा है जन्माष्टमी का व्रत? जानें क्या खाएं और क्या नहीं
जन्माष्टमी के दिन घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
Janmashtami Vrat 2023 Me Kya Khaye Kya Nahi Khaye: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ व्रत भी रखते हैं। इस बार जन्माष्टमी का व्रत 6 सितंबर को रखा जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी व्रत रखने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों को जानना बेहद जरूरी है जैसे कि इस दिन क्या खाएं और क्या नहीं? आइए इसके बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- जन्माष्टमी व्रत में किन बातों का रखें ध्यान?
- जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं?
- जन्माष्टमी व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
जन्माष्टमी व्रत में किन बातों का रखें ध्यान?
जन्माष्टमी के व्रत में अपनी डाइट का खास ध्यान रखना होता है क्योंकि ये व्रत बाकी व्रतों से अलग होता है। क्योंकि इस व्रत को रात 12 बजे के बाद ही खोला जाता है कई लोग तो अगले दिन ही पारण करते हैं। ऐसे में इस व्रत को रखने वाले लोग डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ कमजोरी को भी दूर करें। तो चलिए जानते हैं जन्माष्टमी के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं?
ताजे फल
जन्माष्टमी का व्रत काफी लंबा होता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने और कमजोरी से बचाने के लिए अपनी डाइट में ताजे फलों को शामिल करना चाहिए। जन्माष्टमी पर केला, सेब और संतरा आदि को खा सकते हैं।
मखाने
मखाना शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है और इसे खाने से लंबे समय तक के लिए पेट भरा रहता है। ऐसे में जन्माष्टमी के व्रत में मखाने को जरूर खाएं।
दूध और दही
जन्माष्टमी के व्रत में दूध और दही भी खाया जा सकता है। दूध पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है, वहीं दही खाने से प्यास कम लगती है और शरीर हाइड्रेट रहता है और पेट भी हल्का रहता है। ऐसे में व्रत के दौरान दूध और दही का सेवन जरूर करें।
जन्माष्टमी व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
प्याज और लहसुन
जन्माष्टमी के व्रत में तामसिक भोजन जैसे की प्याज और लहसुन खाने की मनाही होती है। इनके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है। इस दिन केवल सात्विक भोजन का ही सेवन करें।
मासांहारी खाना
इस दिन लोग भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करते हैं और व्रत रखते हैं। ऐसे में गलती से भी इस दिन मासांहारी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें... Tulsi Upay: जन्माष्टमी पर करना चाहते हैं लड्डू गोपाल को प्रसन्न, तो करें तुलसी से जुड़े कुछ उपाय
चाय और कॉफी
अक्सर व्रत के दौरान लोग चाय और कॉफी का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्रत में खाली पेट कभी भी चाय या कॉफी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने पर आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में जन्माष्टमी के व्रत में चाय और कॉफी पीने से बचें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 6 September 2023 at 12:10 IST