अपडेटेड 13 September 2023 at 06:48 IST
Jaggery: महिलाओं के लिए वरदान है एक टुकड़ा गुड़, कई परेशानियां होती हैं दूर
गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़ महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे खाने से उनकी कई सारी परेशानियां दूर होती है।
Gud Khane Ke Fayde for women: अपने नेचुरल मिठास के लिए जाना जाने वाला गुड़ न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है बल्कि ये कई सारी बीमारियों को दूर करने के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। वहीं अगर महिलाएं इसका सेवन करती हैं तो यह उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस एक टुकड़ा उनके लिए चमत्कारी साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो महिलाओं के मासिक धर्म के दर्द को कम करने के साथ-साथ उनसे जुड़ी कई सारी परेशानियों को भी दूर करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में....
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- गुड़ में पाए जाने वाले गुण?
- महिलाओं के लिए कैसे वरदान है गुड़?
- पीयड्स में गुड़ कैसे खाएं?
गुड़ में पाए जाने वाले गुण?
गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका ज्यादातर सेवन सर्दियों के सीजन में किया जाता है। इसमें विटामिन B 12, विटामिन B6, कैल्शियम, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, सेलेनियम, मैंगनीज, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है। यही वजह है कि यह महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
महिलाओं के लिए कैसे वरदान है गुड़?
गुड़ में पाए जाने वाले पोषक तत्व महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसका सेवन करने से उनमें महावरी के वक्त होने वाले दर्द को कम करने से लेकर उनके मूड स्विंग्स तक के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए कैसे वरदान होता है गुड़?
पीरियड्स के लिए
हर महीने महिलाओं को पीरियड्स के असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है। वैसे तो ये आम है, लेकिन किसी-किसी को ये दर्द हद से ज्यादा होता है। ऐसे में रोजाना एक टुकड़ा गुड़ खाने से दर्द के साथ-साथ महावरी के वक्त पेट में ऐंठन और कम ब्लीडिंग जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।
मूड स्विंग्स रखे ठीक
पीरियड्स के समय में महिलाओं को कई सारी शारीरिक और मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है जिसकी वजह से उनका मूड ठीक नहीं रहता है। ऐसे में रोजाना एक टुकड़ा गुड़ खाने से मूड को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए
गुड़ में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक पाए जाते हैं जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में महिलाओं को रोजाना एक टुकड़ा गुड़ का खाना चाहिए।
एनीमिया के लिए
गुड़ खाने से महिलाओं में एनीमिया की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर की कमजोरी भी दूर होती है।
ब्लड साफ करने के लिए
गुड़ ब्लड को साफ करने का एक नेचुरल क्लीनर होता है। रोजाना गुड़ का एक टुकड़ा खाने से ब्लड साफ होता है और शरीर स्वस्थ बना रहता है।
यूटीआई इंफेक्शन के लिए
महिलाएं अक्सर यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) से परेशान रहती है। UTI से राहत पाने के लिए आप गुड़ का सेवन करें। गुड़ एक तरह का डाइयूरेटिक है इसे खाने से टॉयलेट ज्यादा आता है क्लीन होता है और टॉयलेट एरिया में सूजन भी कम होती है।
पीयड्स में गुड़ कैसे खाएं?
गुड़ का सेवन करने से पीरियड्स को कंट्रोल और नियमित बनाने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको रोज थोड़ी-थोड़ी मात्रा में गुड़ का सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें... Nariyal Chutney: स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बड़े काम की होती है नारियल की चटनी, जानें इसके फायदे
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 13 September 2023 at 06:46 IST