अपडेटेड 24 February 2024 at 20:23 IST

Behaya Plant: बड़े काम का है ये बेहया पौधा, इन रोगों को दूर करने में आता है काम

Health Tips: नदी, तालाब, नहर और सड़क किनारे अपने आप उगने वाला बेहया पौधा कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो कई रोगों को दूर करने का काम करता है।

बेहया पौधे के फायदे | Image: shuttertock

Behaya Plant Benefits: भारत में बड़ी ही आसानी से हर जगह दिखने वाला बेहया का पौधा दिखने में बहुत ही सुंदर होता है, वहीं इसमें खिलने वाला गुलाबी रंग का फूल इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। अक्सर यह पौधा सड़कों के किनारे, खाली जगह पर, नदी, तालाब, नहर आदि के किनारे अपने आप ही उग जाते हैं और यह किसी भी मौसम में सूखता या मुरझाता नहीं है, जिसकी वजह से इसे बेहया या बेशर्म नाम से जाना जाता है।

हालांकि सुंदर दिखने वाला यह पौधा बहुत ही जहरीला होता है जिसकी वजह से इसे इंसान तो क्या जानवर भी नहीं खाते हैं, लेकिन इसकी पत्तियों, टेहनियों और दूध को प्राचीन समय से ही लोग कई स्वास्थ्य समस्याएं ठीक करने में इस्तेमाल करते चले आ रहे हैं। बेहया से कीटनाशक भी बनाया जाता है, जिसके छिड़काव से फसलों पर लगने वाले कीटो का नाश होता है। वहीं यह कई रोगों को दूर करने का काम करता है, तो चलिए जानते हैं यह किन बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद होता है।

बेहया से दूर होती हैं ये गंभीर बीमारियां

घाव ठीक करने के लिए
बेहया में मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सिडेंट्स गुण किसी भी घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं। इसकी पत्तियों को घाव पर लगाने से आराम मिलता है।

दर्द से दिलाए राहत
इस पौधे में दर्द को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं। इसके पत्तों को दर्द वाली जगह पर गरम करके लगाने से दर्द से राहत मिलती है।

सूजन कम करने के लिए
इसकी पत्तियों को गर्म करके सूजी हुई त्वचा पर लगाने से सूजन ठीक हो जाती है। बेहया की पत्तियों से बने लेप को सूजन वाली जगह पर लगाने से भी सूजन काम होती है। यह स्वेलिंग को 3 से 4 घंटे में ही ठीक करने लगता है।

जहर को कम करने के लिए
बेहया कि टहनियों और पत्तों से निकलने वाले दूध को कटी हुई जगह पर लगाने से खून निकलना बंद हो जाता है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि बिच्छु के डंक मारने पर इस दूध को उस जगह पर लगाने पर जहर का असर धीरे-धीरे कम होने लगता है।

दांतों की समस्या दूर करे
दांतों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी बेहया के पौधे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके यूज से पायरिया की समस्या में आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें… PCOS फैट को करना है कम, तो पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें, जल्द दिखेगा असर

दांतों में लगे कीड़े दूर करे
अगर किसी की दांतों में कीड़े लग गए हैं और उसमें सड़न शुरू हो गई है, तो इसे रोकने के लिए बेशर्म पौधे से दातून करना काफी फायदेमंद बताया गया है।

स्किन के लिए फायदेमंद
बेहया में एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने का काम करते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन की खुजली और जलन दूर होती है। 

यह भी पढ़ें… Late Marriage Tips: क्यों करनी चाहिए देर से शादी? जान लें लेट मैरिज के फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 24 February 2024 at 20:23 IST