अपडेटेड 30 December 2023 at 23:11 IST

Injury Pain: सर्दियों में लग जाए चोट, तो आजमाएं ये तरीके, झट से मिलेगा दर्द में आराम

Injury Pain Relief: सर्दियों के सीजन में जरा सी चोट लगने पर भी बहुत ज्यादा दर्द होता है। ऐसे में कुछ आसान से तरीकों को अपनाने से पेन में झट से आराम मिलता है।

सर्दियों की चोट से कैसे पाएं राहत | Image: Freepik

Injury Pain Relief Tips In Winter: सर्दियों के मौसम में गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन कई मायनों में यह बुरा भी होता है। इस सीजन में एक तरफ जहां कई इंफेक्शन और बैक्टीरियल बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में लेती हैं, वहीं इस ठंड में जरा सी चोट जाए, तो बहुत ज्यादा दर्द होता है। कई बार तो आंखों से आंसू तक निकल आते हैं और यह दर्द लंबे समय तक बना रहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आजमाकर आप दर्द में आराम पा सकते हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • कहीं आपको भी तो नहीं लगी ठंड में चोट?
  • सर्दी की चोटें बन जाती हैं जटिल समस्या
  • इन उपायों को आजमाकर दर्द में पा सकते हैं आराम

सर्दी की चोट के दर्द से पाना है आराम, तो अपनाएं ये तरीके

पेन रिलीवर का यूज करें
शरीर के जिस भी हिस्से में दर्द हो रहा हो, वहां पेन रिलीवर का यूज करें। ऑएंटमेंट लगाने के बाद प्रभावित हिस्से को हल्के हाथों से रगड़ दें। इनमें स्प्रे, क्रीम, ओवर-दी-काउंटर जेल जैसे चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सिकाई करें
शरीर के जिस भी हिस्से में चोट लगी हो वहां आप गर्म या ठंडी सिकाई भी कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में गर्म सिकाई आपको जल्दी राहत देगी।

फिजिकल थेरेपी लें
अगर किसी का एक्सीडेंट हुआ है और हड्डियों में काफी चोट आई है, तो इस कंडीशन में फिजिकल थेरेपी की मदद लें। इसे दर्द में काफी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें… Health Tips: हेल्थ से ब्यूटी तक में चाहिए सुधार? आज ही खाना छोड़ दें चीनी, शरीर में दिखेंगे बदलाव

पेन किलर लें
कई बार दर्द इतना ज्यादा होता है कि बिना दवा के राहत नहीं मिलती है। इसलिए दर्द को हल्के में न लें। इसलिए डॉक्टर को दिखाएं और उनकी प्रिस्क्राइब्ड की हुई दवा समय पर जरूर खाएं।

यह भी पढ़ें… Elaichi: इलायची में छुपा है सेहत का खजाना, खाना खाने के बाद जरूर खाएं; होते हैं जबरदस्त फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 30 December 2023 at 23:11 IST