Roti For Weight Loss: कब्ज, ब्लड शुगर कंट्रोल से लेकर वेट लॉस तक, बेहद फायदेमंद है ये रोटी; आटे में बस एक चम्मच मिलाकर खा लें ये पाउडर
Roti For Weight Loss: क्या आप भी कब्ज से परेशान हैं तो ये रोटी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Roti For Weight Loss: हर घर की थाली में रोटी तो जरूर होती है। गेहूं की रोटी हर घर में रोजाना खाई जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी को थोड़ा सा हेल्दी ट्विस्ट देकर आप इसे वेट लॉस डाइट का हिस्सा बना सकते हैं? साथ ही अगर आप कब्ज से परेशान हैं या फिर आपको बीपी बढ़ा रहता है तो उसके लिए भी फायेमंद है।
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और फिर भी पेट भरकर कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए ही है।
आटे में मिलाएं अलसी का पाउडर
अलसी के बीजों को हल्का सा भूनकर पीस लें और इसे एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर लें। अब जब भी आप गेहूं का आटा गूंथें, उसमें एक चम्मच अलसी पाउडर मिला लें। इससे बनी रोटी स्वादिष्ट भी होती है और सेहत के लिए बेहद लाभकारी भी मानी जाती है।
वजन घटाने में सहायक अलसी
अलसी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे भूख कम लगती है और बार-बार खाने की आदत कंट्रोल में आती है। इसके अलावा इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में फैट को बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है।
कब्ज से राहत दिलाता है अलसी
अलसी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। रोजाना अलसी वाला आटा खाने से पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
ये भी पढ़ें - Best Milk For Tea: सेहत के लिए...कच्चे या पके दूध की चाय, कौन सी है सबसे अच्छी? आप भी जान लें
ब्लड शुगर कंट्रोल करता है अलसी
जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए अलसी वाला आटा बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है, क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण की गति को धीमा करता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करता है अलसी
अलसी में मौजूद लिगनेन और ओमेगा-3 फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और दिल को हेल्दी रखते हैं। इसे खाने से बीपी कंट्रोल होता है और आपके हेल्थ सही बना रहता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 16 September 2025 at 08:47 IST