अपडेटेड 9 March 2026 at 19:30 IST

Apple Chips: वेट लॉस में कैसे खाएं मीठा? अब केवल 2 चीजों से आसानी से बनाएं कुरकुरे एप्पल चिप्स, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Apple Chips: अगर आपको भी कुछ चटपटा और क्रंची खाने का मन करता है तो आप आराम से घर में ही होममेड एप्पल चिप्स बना सकते हैं।

Apple Chips | Image: freepik

Apple Chips: कभी-कभार चटोरी जीभ को कुछ हल्का और कुरकुरा खाने का मन करने लगता है। ऐसे में लोग अक्सर बाजार से चिप्स, कुरकुरे जैसे स्नैक्स खरीदकर रख लेते हैं जिससे ना केवल वजन बढ़ता है, बल्कि सेहत को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में अगर आपको भी कुछ चटपटा और क्रंची खाने का मन करता है तो आप आराम से घर में ही होममेड चिप्स बना सकते हैं।

आपने आलू के चिप्स तो बहुत खाए होंगे। इसके अलावा, मार्केट में बनाना चिप्स भी काफी पॉपुलर हैं लेकिन आज हम आपको एप्पल चिप्स यानि सेब से बने चिप्स बनाना सिखाएंगे। सबसे कमाल की बात ये है कि इसके लिए ना आपको मीठा और ना ही तेल की जरूरत है। ये दो चीजों के साथ आसानी से बन जाएंगे। ऊपर से ये स्वाद में मीठे भी होंगे जिससे आपकी बिना वजन बढ़ाए मीठा खाने की क्रेविंग भी कम होगी। 

एप्पल चिप्स बनाने की रेसिपी

एप्पल चिप्स बनाने के लिए आपको केवल सेब और दालचीनी पाउडर चाहिए। ओवन को 120°C पर पहले से गरम कर लें। सबसे पहले तो सेबों को अच्छे से धोकर पतला-पतला स्लाइस कर लें। ध्यान रखें कि सेब काटने से पहले उनके बीच के बीज निकाल लें। फिर इन पतली-पतली एप्पल की स्लाइस पर दालचीनी पाउडर छिड़क लें। कुछ लोग नींबू का रस भी छिड़कते हैं, ये पूरी तरह से आपकी चॉइस है। 

इसके बाद बेकिंग ट्रे लेकर उसपर पार्चमेंट पेपर या बेकिंग शीट लगा लें। सारी एप्पल स्लाइस को पेपर पर फैलाएं। फिर इसे प्री-हीट ओवन में रखकर 1.5 से 2 घंटे तक बेक करें। हर 30 मिनट में स्लाइस को पलटते रहें, जब तक कि सेब पूरी तरह से सूखकर कुरकुरे न हो जाएं।

फाइबर का अच्छा सोर्स हैं एप्पल चिप्स

बता दें कि एप्पल चिप्स फाइबर का अच्छा सोर्स हैं। ये विटामिन सी से भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद नैचुरल शुगर तुरंत एनर्जी देते हैं और सेब में मौजूद पेक्टिन पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है, तो आप कैंडी या टॉफी की जगह घर पर बनें कुरकुरे एप्पल चिप्स खा सकते हैं। इसे आप ओटमील या दही पर भी क्रम्बल करके डाल सकते हैं। 

ये भी पढ़ेंः Malai Pyaz Sabji Recipe: खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 March 2026 at 19:30 IST