अपडेटेड 15 May 2025 at 23:05 IST

Clean Stomach: सुबह उठकर तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या करना चाहिए?

How do I empty my stomach completely? रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए? 2 मिनट में पेट साफ कैसे करें? अपना पेट तुरंत खाली कैसे करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Clean Stomach: सुबह उठकर तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या करना चाहिए? | Image: Freepik

What is the best way to clean your stomach at home? अक्सर सुबह-सुबह लोग पेट साफ न होने के कारण परेशान रहते हैं। बता दें कि हमारी कुछ गलत आदतों के चलते हमारा पेट साफ नहीं हो पाता है। ऐसे में यदि जीवनशैली में कुछ उपायों  को जोड़ा जाए तो आप सुबह आसानी से अपना पेट साफ कर सकते हैं और दिन भर हल्का महसूस कर सकते हैं। ऐसे में इन आदतों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन-सी ऐसी चीजें हैं, जिनको अपनी लाइफस्टाइल में जोड़ने से आप अगली सुबह पेट साफ कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाएं? 

  • व्यक्ति को कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। बता दें कि इससे न केवल शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है बल्कि पाचन क्रिया भी सही काम करती है। इसके अलावा सुबह उठकर एक या दो गिलास गुनगुना पानी भी पीना चाहिए। इससे पेट साफ रहता है। 
  • व्यक्ति को अपनी डाइट से प्रोसेस्ड फूड को निकाल देना चाहिए। पास्ता, व्हाइट ब्रेड, मैदा, बिस्किट, चिप्स आदि चीजें में फाइबर नहीं होता है। ऐसे में इनमें फैट और चीनी ज्यादा होती है। जो पाचन क्रिया को धीमा करती है और कब्ज की समस्या को बढ़ाती है। आप इनकी बजाय अपनी डाइट में साबूदाना, ताजे फल, सब्जियां, घर का बना खाना आदि को जोड़ सकते हैं। इनमें फाइबर खूब होता है। 
  • व्यक्ति को खाली पेट पपीता खाना चाहिए। बता दें कि पपीते के अंदर पपैन नामक पावरफुल डाइजेस्टिव एंजाइम पाया जाता है जो प्रोटीन को तोड़ता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को अच्छा करता है। कब्ज की समस्या को भी दूर करने में उपयोगी है। इसके अंदर विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट आदि पाए जाते हैं तो सेहत के लिए अच्छे होते हैं। 
  • व्यक्ति को अपनी डाइट में दही या छाछ को भी जरूर जोड़ना चाहिए। ये दोनों ही पेट के लिए अच्छे होते हैं। इनमें प्रोबायोटिक पाए जाते हैं जो आंतों की सेहत के लिए अच्छे हैं। 

ये भी पढ़ें - Sugar: शुगर बढ़ने पर शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 15 May 2025 at 23:05 IST