अपडेटेड 24 February 2026 at 13:16 IST

Asthma Cure: अस्थमा को कैसे कंट्रोल करें? जानें क्या खाएं और क्या नहीं

Asthma Cure: अस्थमा सांस संबंधी समस्या है जिसे पूरी तरह खत्म करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन सही खान-पान और सतर्कता से इसे प्रभावी ढंग से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि अस्थमा के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

Asthma Cure | Image: Meta Ai

Asthma Cure: अस्थमा या दमा सांस से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है, जिसमें सांस वाली नली में सूजन आ जाती है। इससे सांस लेने में कठिनाई, छाती में जकड़न और बार-बार खांसी आने जैसी समस्याएं होती हैं। हालांकि अस्थमा को पूरी तरह "जड़ से खत्म" करना चिकित्सा विज्ञान में चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सही जीवनशैली, योग और खान-पान के जरिए इसे पूरी तरह नियंत्रण में रखा जा सकता है। अब ऐसे में अस्थमा के मरीजों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या खाएं और खाने से बचना चाहिए? इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

अस्थमा वालों को क्या खाना चाहिए? 

  • संतरा, नींबू, कीवी और आंवला जैसे फलों में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और फेफड़ों को संक्रमण से बचाते हैं। 
  • मैग्नीशियम मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है। इसके लिए अपनी डाइट में कद्दू के बीज, पालक, काजू और डार्क चॉकलेट शामिल करें। यह ब्रोंकियल नलियों को रिलैक्स रखता है। 
  • अलसी के बीज , चिया सीड्स और अखरोट में ओमेगा-3 होता है, जो अस्थमा के लक्षणों को कम करने में बहुत प्रभावी है।
  • अदरक और लहसुन में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। अदरक की चाय या लहसुन की कलियों का सेवन सांस की नली की रुकावट को कम करने में मददगार होता है।
  • सूरज की रोशनी के साथ-साथ दूध और अंडे का सेवन करें। विटामिन-डी की कमी अस्थमा के अटैक के खतरे को बढ़ा सकती है।

अस्थमा के दिन मरीजों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए? 

  • अस्थमा वाले जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें। यह फेफड़ों में जलन पैदा कर सकते हैं।
  • ज्यादा नमक शरीर में फ्लूइड रिटेंशन बढ़ाता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
  • फ्रिज का ठंडा पानी, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स ट्रिगर कर सकती है। 
  • सूखे मेवे, वाइन या पैक्ड जूस में सल्फाइट्स होते हैं, जो कई लोगों में अस्थमा अटैक को ट्रिगर करते हैं।

ये भी पढ़ें - Amalaki Ekadashi 2026 Stotra: आमलकी एकादशी के दिन  जरूर करें इस स्तोत्र का पाठ, सुख-सौभाग्य के साथ मोक्ष का मिलेगा आशीर्वाद

अस्थमा को कंट्रोल कैसे करें? 

  • अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम फेफड़ों की क्षमता बढ़ाते हैं।
  • बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें ताकि धूल के कण परेशान न करें।
  • दिन में एक बार सादे पानी की भाप लेने से कफ ढीला होता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 13:16 IST