अपडेटेड 22 October 2025 at 11:26 IST

Fake Ghee: सावधान! घी के बदले डालडा तो नहीं खा रहे आप? इन ट्रिक्स से खुद ही पता लगाएं

Check Purity of Ghee: घी भारतीय किचन का एक अहम हिस्सा है। घी का सेवन छोटे से लेकर बड़े लोग भी करते हैं। घी की मदद से कई व्यंजनों का स्वाद भी लजीज हो जाता है। ऐसे में आप जो घी खा रहे हैं, वो नकली तो नहीं। असली घी की पहचान ऐसे करें।

how to check purity of ghee simple tricks | Image: Open Source

How to check purity of ghee: घी खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी घी को कई बीमारियों के लिए रामबाण माना जाता है। घी का सेवन खासकर, ‘स्किन और बालों’ के लिए रामबाण होता है। इसलिए आज की तारीख में लगभग हर घर में घी आसानी से मिल जाती है। 
घी खाना सेहत के लिए सही तो माना जाता है, लेकिन सही तब होता है, जब शुद्ध घी हो। आजकल बाजार में ऐसी कई प्रकार की घी मिलती है, जिसमें कई चीजों की मिलावट होती हैं। मिलावटी घी खाने की वजह से कई लोग बीमार भी पड़ जाते हैं। हर दिन खबरें आती रहती हैं कि घी में डालडा आदि चीजों को मिलाकर बेचा जा रहा है। ऐसे में आज की तारीख में घी की गुणवत्ता को जांचना बहुत ज़रूरी हो जाता है। हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आसानी से मिलावटी घी की पहचान कर सकते हैं।

घो को आयोडीन से जांच करें

शुद्ध घी की पहचान करने के लिए आयोडीन का इस्तेमाल करना एक बेस्ट उपाय माना जाता है। इसके लिए एक बर्तन में घी निकाल लें। अब इसमें आयोडीन की कुछ बूंदों को डालकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर घी का रंग नीला हो जाता है, तो घी में मिलावट है।

घी को पानी से जांच करें

घी असली है या नकली, इसकी पहचान के लिए पानी का इस्तेमाल करना सबसे सरल और बेस्ट तरीका होता है। इसके लिए एक कांच के गिलास में एक चम्मच घी डालें। अब इसमें पानी डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दीजिये। अगर घी पानी की सतह पर तैरता है, तो शुद्ध है और नहीं तो नकली घी खाने रहे हैं आप।

उबालकर जांच करें

सबसे पहले एक बर्तन में घी को गर्म कर लीजिए। घी को गर्म करने के बाद ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद एक बर्तन में रखकर फ्रिज में रख दें। कुछ समय बाद घी को देखें। अगर घी के ऊपर एक परत बन जाएगी, तो घी असली है।

हाथ पर रख कर करें टेस्ट

असली और नकली घी को हथेलियों पर रखकर भी मालूम किया जा सकता है।इसके लिए घी को हथेली पर 1-2 मिनट के लिए रखिए। अगर घी पिघलने लगती है, तो घी शुद्ध है। अगर घी पिघलती नहीं है, तो घी नकली है।

ये भी पढ़ें: Post Diwali Health Tips: इन 5 घरेलू ड्रिंक्स का करें सेवन, दिवाली के धुएं से डैमेज हुए फेफड़ों की हो जाएगी सफाई
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 22 October 2025 at 11:26 IST