अपडेटेड 6 February 2025 at 16:59 IST
24 घंटे में कितनी बार शौच जाना चाहिए? जानें बार-बार मल त्यागना क्यों खतरनाक
How many stools per day is normal? यदि व्यक्ति बार-बार मल त्यागता है तो हो सकता है वो किसी बीमारी का शिकार हो गया है। जानें एक दिन में कितनी बार मल त्यागें...
How many stools per day is normal? एक दिन में आप कितनी बार शौच जा रहे हैं, ये बताता है कि आपको बीमारी है या नहीं। जी हां, यदि व्यक्ति सामान्य से ज्यादा बार मल त्यागता है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति किसी बीमारी से जकड़ा हुआ है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि एक सामान्य व्यक्ति को दिन में कितनी बार मल त्यागना चाहिए, इसके अलावा यह भी जानें कि बार-बार मल त्यागने से सेहत को क्या-क्या समस्याएं होती हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बार-बार मल त्यागने से सेहत को क्या-क्या समस्याएं होती हैं। साथ ही ये भी जानेंगे कि एक सामान्य व्यक्ति दिन में कितनी बार मल त्यागे। पढ़ते हैं आगे...
बार-बार मल त्यागने के कारण
- जब किसी व्यक्ति को बार-बार शौच जाना पड़ रहा है तो इसका मतलब ये है कि वो किसी समस्या का शिकार हो गया है। ये समस्या तब होती है जब पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। साथ ही लीवर में खराबी आ जाती है। इसके अलावा बड़ी आंत में इन्फेक्शन भी इस समस्या का कारण हो सकता है।
- बता दें कि बार-बार शौच जाने की समस्या फ्रीक्वेंट बॉवेल मूवमेंट के लक्षणों में से एक है। इसके अलावा इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम के लक्षणों में बार-बार मल त्यागना शामिल है। इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम होने के पीछे आंत में सूजन, इन्फेक्शन की समस्या हो जाना, जीवाणु या विषाणु का संक्रमण हो जाना, एंटीबायोटिक दवाईयों का अधिक मात्रा में सेवन करना आदि शामिल है। ऐसे में समय रहते डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
- विशेषज्ञों के अनुसार, जब व्यक्ति अनहेल्दी या बहुत ज्यादा फैटी खाना या मसालेदार भोजन करता है तो इसके कारण भी वो बार-बार मल त्याग सकता है।
मल त्याग कितनी बार करना चाहिए?
1 दिन में व्यक्ति तीन बार मल त्याग सकता है। तीन से ज्यादा बार मल त्यागने का मतलब है कि व्यक्ति को कोई बीमारी हो गई है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 February 2025 at 16:59 IST