अपडेटेड 23 November 2024 at 20:48 IST
एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए, सर्दियों में क्या है Almond खाने का सही तरीका? यहां जानें
Almond: बादाम खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसे एक दिन में कितना कैसे खाना चाहिए? नहीं... आइए इसके बारे में जानते हैं।
What is right way almonds to eat in winter: नवंबर महीना खत्म होने वाला है, वहीं इसी के साथ देशभर में सर्दियों ने भी दस्तक दे दी है। ठंड का सीजन (Winter Season) आते ही लाइफस्टाइल (Lifestyle) से लेकर खान-पान तक में कई तरह के बदलाव आ जाते हैं। इस मौसम में लोग गर्म और पौष्टिक चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं। इस लिस्ट में ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) भी शामिल हैं। हालांकि सर्दियों के आते ही लोग सबसे ज्यादा बादाम का सेवन करते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि एक दिन में कितने बादाम (Almonds) खाने चाहिए और सर्दियों (Winter) में इसे खाने का सही तरीका क्या है? आज हम इस आर्टिकल में आपको इसी बारे में बताएंगे।
दरअसल, बादाम (Almonds) को सेहत (Health) के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन E, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे न जानें कितने पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। हालांकि अगर इसका सही मात्रा और सही तरीके से सेवन न किया जाए तो यह हानिकारक भी साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं रोजाना कितने बादाम (Almonds For Health) का सेवन कर सकते हैं और कैसे?
एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए? (How many almonds eat in a day?)
सर्दियों का सीजन आते ही ज्यादातर लोग मुठ्ठी भरकर बादाम (Almonds) का सेवन करने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हेल्दी रहने के लिए एक दिन में 8 से 10 भीगे हुए बादाम (Almonds) का ही सेवन करना चाहिए। वहीं अगर आप सूखे बादाम खा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इसकी मात्रा 50 से 55 ग्राम तक ही हो इससे ज्यादा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
सर्दियों में बादाम खाने का ये है सही तरीका (This is right way to eat almonds in winter)
भिगो कर खाएं
गर्मी हो या फिर सर्दी बादाम खाने का सही तरीका भिगोकर खाना ही होता है। इसलिए लिए बादाम को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं। इससे बादाम के पोषक तत्व आसानी से अवशोषित हो जाते हैं।
अन्य सूखे मेवों के साथ मिलाकर खाएं
सर्दियों का सीजन आते ही ज्यादातर लोग सिर्फ बादाम का ही सेवन करने लगते हैं और बाकी ड्राई फ्रूट्स को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में बादाम को अन्य सूखे मेवों जैसे कि अखरोट, काजू, और पिस्ता के साथ मिलाकर ही खाएं। इसके पोषक तत्वों का संतुलन बना रहता है।
गर्म दूध के साथ खाएं
सर्दियों में बादाम का सेवन गर्म दूध के साथ करना बहुत ही अच्छा होता है। इस तरह से बादाम खाने से इसके पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण होता है।
बादाम की त्वचा को हटा दें
बादाम की त्वचा में टैनिन नामक एक यौगिक होता है जो इसके पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक सकता है। इसलिए जब भी बादाम का सेवन करें तो इसकी त्वचा यानी छिलके को हटाकर ही खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 23 November 2024 at 20:48 IST