अपडेटेड 12 March 2023 at 11:51 IST

डॉक्टर ने कहा- 'टिक-टिक करता टाइम बम..' फिर शख्स ने घटा लिया 165 Kg वजन

Weight Lose story : अमेरिका के 300 किलो निकोलस क्राफ्ट ने मात्र 4 साल में वजन कम करके दुनिया को हैरान कर दिया।

| Image: self

 US Fat Man Nicholas Craft story:  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 1997 में 'मोटापे' को एक वैश्विक महामारी घोषित किया था। WHO ने इसे एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या में शामिल किया था। भारत में भी मोटापा चरम अनुपात में पहुंच रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में हर चार में से एक व्यक्ति का मोटापे का शिकार है। लगभग लोग अपने वजन को कम करने की तरीके तलाशते (How Lose Weight? ) नजर आते हैं। तो इस बीच अमेरिका के मिसीसिप्पी शहर में रहने वाले एक युवक के वजन कम करने की कहानी लोगों के लिए प्रेरणादायक है।    

युवक का नाम निकोलस क्राफ्ट ( Nicholas Craft)  है। उसका वजन  300 किलोग्राम था। उसने मात्र चार सालों में अपना वजन कम कम करके सबको चौंका दिया। WDAM 7 की एक रिपोर्ट के अनुसार क्राफ्ट को डॉक्टरों ने चेतावनी दी गई थी कि वह "टिक-टिक करता एक टाइम बम" है और वो ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहेगा।

300 किलो का शख्स

क्राफ्ट ने एक मीडिया को बताया कि डिप्रेशन की वजह मैं ज्याद खाने लगा था। उनकी ऐसी स्थिति के कारण  शरीर में दर्द, घुटने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसी बिमारियां बढ़ गई थीं। उनको अपनी रोजमर्रा की जिंदगी जीने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। क्राफ्ट ने बताया कि इस मुश्किलों की वजह से वो किसी भी शादी,पार्टी में नहीं जा पाते थे। वो केवल अपने कमरे में ही कैद रहते थे। 

क्राफ्ट की दादी वजन कम करने की दी सलाह

क्राफ्ट की दादी ने उन्हें वजन कम करने के लिए प्रोत्साहित किया। दादी क्राफ्ट को अच्छी हालत में देखना चाहती हैं। क्राफ्ट ने  2019 में अपना वजन कम करने की ठानी। इस प्रयास के पहले महीने में ही क्राफ्ट ने अच्छी डाइट ली जिसके तहत उसने लगभग 18 किलो वजन कम किया। एक फेसबुक पोस्ट में क्राफ्ट ने कहा कि "खुद को सीमित मत करो, लोगों ने खुद को उस तक सीमित कर लिया है जो वे सोचते हैं कि वे कर सकते हैं। आप वहां तक जा सकते हैं जहां तक आपका दिमाग जा सकता है। आपके अंदर हर कुछ हासिल करने की छमता है।"

ऐसे घटाया वजन

उन्होंने फॉक्स न्यूज डिजिटल को बताया कि वह एक लंबा जीवन जीना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने जंक फूड को पूरी तरह से त्याग कर अपने खाने की आदतों को बदलने का फैसला किया। उन्होंने वजन कम करने के लिए खास आहार नहीं लिया और डाइट पर खास ध्यान दिया।

42 वर्षीय निकोलस क्राफ्ट ने अब पूरी तरह बदल चुके हैं।क्राफ्ट ने  165 किलो वजन घटाकर हर किसी को हैरान कर दिया।  अब वो समान्य जीवन जी सकते हैं। बाहर जाकर लोगों से मिलते जुलते हैं। यहीं नहीं उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सही हो गई हैं। हालांकि, क्राफ्ट की ऐसे देखने से पहले दादी की मृत्यु हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: OTT March Release: बेहद खास होगी होली, जब साथ में लगेगा मनोरंजन का तड़का

Published By : Chandani sahu

पब्लिश्ड 12 March 2023 at 11:51 IST