अपडेटेड 28 November 2023 at 23:24 IST

Diabetes के मरीजों के लिए नारियल पानी का सेवन कितना सही, जानें शुगर बढ़ेगा या घटेगा

Coconut Water सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन क्या यह डायबिटीज के मरीजों के लिए उतना ही सही है जितना आम लोगों के लिए। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Kya Diabetes Ke Patients Ko Nariyal Pani Pina Chahiye image- freepik | Image: self

Kya Diabetes Ke Patients Ko Nariyal Pani Pina Chahiye: डायबिटीज गंभीर समस्या तो नहीं है, लेकिन अगर इसमें खान-पान को लेकर थोड़ी भी लापरवाही बरती जाए तो मरीज की जान जाने का भी खतरा रहता है। इस समस्या में कई चीजों को खाने की मनाही होती है, लेकिन कई बार ब्लड शुगर के मरीजों को नारियल पानी को लेकर कंफ्यूजन होती है, कि वह Coconut Water को पी सकते हैं या नहीं? तो चलिए जानते हैं डायबिटीज में नारियल पानी पीने से शुगर घटेगा या बढ़ेगा।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • नारियल पानी में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • डायबिटीज में नारियल पानी पीना चाहिए?
  • Diabetes में कब पीना चाहिए नारियल पानी?

नारियल पानी में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

अपने हाइड्रेटिंग गुणों के लिए जाना जाने वाला नारियल पानी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और विटामिन C जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इसे डायबिटीज में पीने से शुगर बढ़ेगा या घटेगा इसके बारे में जानते हैं। 

डायबिटीज में नारियल पानी पीना चाहिए?

नारियल पानी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सही हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो डायबिटीज के मरीजों के लिए नारियल पानी ही नहीं बल्कि इसकी मलाई भी फायदेमंद होती है। इसमें सेहत को फायदे पहुंचाने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में डायबिटीज और मोटापे से परेशान लोग नारियल की मलाई को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 

यह भी पढ़ें... Beauty Tips: खाने में ही नहीं खूबसूरती को निखारने में भी काम आता है चुकंदर, इन तरीकों से स्किन केयर में करें शामिल

Diabetes में कब पीना चाहिए नारियल पानी?

डायबिटीज के मरीजों को नारियल पानी मिड-मॉर्निंग ड्रिंक के तौर पर पीना चाहिए। सुबह 11 बजे के आसपास लगने वाली भूख को शांत करने के लिए नारियल पानी पी सकते हैं। लेकिन, ध्यान रहे कि कभी भी लंच या नाश्ते के साथ नारियल पानी ना पीएं। साथ ही यह भी ध्यान रखें की डायबिटीज में Coconut Water का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

यह भी पढ़ें... Beauty Tips: सर्दियों में पाना चाहते हैं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन, तो सोने से पहले नाभि में लगाएं ये तेल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 28 November 2023 at 23:24 IST