अपडेटेड 20 August 2025 at 11:41 IST

Constipation: सुबह देर तक टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट नहीं होता है साफ, तो अपनाएं ये नुस्खें

Constipation: अगर आप भी सुबह देर तक टॉयलेट में बैठे रहते हैं फिर भी पेट साफ नहीं हो रहा है। हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस मुश्किल से छुटकारा पा सकते हैं।

Constipation | Image: Freepik

Constipation: आजकल लोगों में गलत खानपान और रूटीन के चलते पेट साफ न होने का बीमारी तेजी से बढ़ती जा रही है। इसे कब्ज की समस्या भी कहते हैं। कई बार सुबह देर तक टॉयलेट में बैठने के बावजूद पेट को आरान नहीं मिलता है। यह परेशानी सुनने में छोटी जरूर लगती है। लेकिन लंबे समय तक अनदेखी करने पर गंभीर रोग का कारण बन सकती है। ऐसे में कुछ आसान और घरेलू नुस्खे अपनाकर पेट की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

फाइबर युक्त चीजें खाएं

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए सबसे आसान तरीका है डाइट में फाइबर को शामिल करें। इसके साथ ही हरी सब्जियां, सलाद, फल और साबुत अनाज को भी ऐड करें। ये चीजें पेट को साफ करने में मदद करती हैं।

अधिक मात्रा में पानी पिएं

पानी की कमी भी कब्ज का बड़ा कारण बन सकती है। रोजाना 8–10 गिलास पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर बना रहेगा। इसके साथ ही पेट साफ होने में मदद मिलेगी।

सुबह वॉक और योगासन करें

लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव जैसे सुबह की वॉकिंग, योग और प्राणायाम को शामिल करने से भी पाचन क्रिया ठीक होगी। खासकर पवनमुक्तासन और भुजंगासन कब्ज से राहत दिलाने में असरदार माने जाते हैं।

घर के नुस्खे अपनाएं

गुनगुना पानी, नींबू-शहद का सेवन, इशबगोल की भूसी, और रातभर भिगोए हुए सूखे मेवे सुबह खाने से भी पेट साफ करने में मदद मिलती है।

डॉक्टर से लें सलाह

अगर लंबे समय तक पेट साफ न होने की समस्या बनी रहती है, तो इसे हल्के में न लें। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है क्योंकि यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें:Beauty Tips: 50 की उम्र में पाना है 25 साल जैसा ग्लो, फॉलो करें ये टिप्स

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 20 August 2025 at 11:41 IST