अपडेटेड 9 October 2023 at 14:30 IST

Cold Home Remedies: अब बदलता मौसम नहीं कर पाएगा बाल भी बांका, बस अपनाएं ये देसी इलाज

अक्सर बदलते मौसम के साथ लोगों की तबीयत खराब हो जाती है, लेकिन अब आपको घबराने की जरुरत नहीं बस कुछ आसान से घरेलू उपाय आजमाएं और फ्लू जैसी बीमारियों को दूर भगाएं। 

Cold And Cough Home Remedies image-freepik | Image: self

Cold And Cough Home Remedies: भीषण गर्मी के बाद बारिश और अब धीरे-धीरे मानसून से सर्दियों की तरफ रुख कर रहे मौसम में ज्यादातर लोग फ्लू जैसी बीमारियों की चपेट में तेजी से आते हैं। इस सीजन में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों की संभावनाएं काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं, लेकिन अब आपको घबराने की जरुरत नहीं है, क्योंकि कुछ घरेलू उपायों से आप इससे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन से उपाय हैं, जिन्हें आप बदलते मौसम में अपना सकते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • बदलते मौसम में कौन-कौन सी बीमारियां होती है?
  • फ्लू की कैसे करें पहचान?
  • बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से कैसे बचें?

मौसम के बदलते ही बढ़ जाती है इन बीमारियों का संभावना

मौसम में बदलाव होने के साथ ही कई सारी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में लेने लगती हैं। जिसमें से नीचे दी गई कुछ निम्न हैं। 

  • बुखार
  • मांसपेशियों में दर्द
  • गले में खराश
  • नाक बंद होना
  • लगातार सूखी खांसी
  • निमोनिया
  • अस्थमा
  • डायबिटीज
  • दिल की बीमारी भी इसमें शामिल है। 

फ्लू के लक्षण

मौसम में बदलाव होने के साथ ही लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी फ्लू वाली बीमारियां तेजी से अपना शिकार बनाने लगती हैं। ऐसे में जैसी ही इसके लक्षण दिखाई दें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और घरेलू उपायों को करना शुरू कर दें। 

लक्षण

  • बदन दर्द 
  • बुखार
  • सिर दर्द 
  • मांसपेशियों में खिंचाव 
  • नाक बंद होना 
  • खांसी 

बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से कैसे बचें?

शहद
जैसे ही मौसम में बदलाव शुरू हो वैसे ही आप अपनी डाइट में शहद को शामिल कर लें। क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कफ को बाहर निकालने का काम करते हैं। ऐसे में सर्दी-जुकाम के समय में हल्के गर्म पानी में 1 चम्मच शहद को मिलाकर पीने से सर्दी से राहत मिलती है। 

मुलेठी
मुलेठी में खांसी को ठीक करने के साथ गले की खराश की समस्या को दुरुस्त करने वाले गुण पाए जाते हैं। ऐसे में बदलते मौसम के साथ मुलेठी का सेवन शुरू कर दें। 

तुलसी
तुलसी में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो फ्लू जैसी परेशानियों को ठीक करने के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

गर्म पानी
सर्दी-जुकाम से परेशान लोगों को दिन भर गर्म पानी का ही सेवन करना चाहिए।

हल्दी
हल्दी में एंटी इंफेक्शन गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं से लड़ने के लिए काफी मदद करती है। ऐसे में आप बदलते मौसम के दौरान हल्दी वाला दूध अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 

अदरक
एंटी वायरल गुणों से भरपूर अदरक का सेवन भी काफी फायदेमंद हो सकता है। 

लौंग
सर्दी होने पर आप 2 लौंग मुंह में रखकर धीरे-धीरे चबा सकते हैं। इससे भी आपको समस्या से निजात मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें... ब्लड प्रेशर से यूटीआई इंफेक्शन तक के लिए दवा का काम करता है पानी, जानें वॉटर के कितने हैं फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... क्‍या पेट की चर्बी अभी भी परेशान कर रही है? डाइट में शामिल करें ये होममेड ड्रिंक, जिद्दी फैट होगा छूमंतर 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 9 October 2023 at 14:27 IST