अपडेटेड 5 September 2024 at 10:09 IST
पेशाब रोकने से क्या समस्या हो सकती है?
What happens if you hold your urine for a long time: पेशाब ज्यादा देर तक रोकने से क्या होता है? इस लेख में जानें पेशाब रोकने के नुकसान...
What happens if you keep urine for a long time? आज के समय में ज्यादातर लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें टॉयलेट जाने का भी टाइम नहीं मिलता। ऐसे में वे अपना टॉयलेट रोक लेते हैं जिसके कारण उन्हें शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी उनमें से एक हैं तो बता दें कि टॉयलेट रोकना एक बड़ी बीमारी की तरफ ले जा सकता है। ऐसे में पेशाब रोकने के नुकसान के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पेशाब रोकने के नुकसान (peshab rokne se kya hota hai) क्या हैं। पढ़ते हैं आगे…
पेशाब रोकने के नुकसान क्या हैं? (What happens if you hold your pee for too long?)
- बता दें कि यदि व्यक्ति लंबे समय तक पेशाब रोकता है तो इससे टॉयलेट होल्ड करने की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ज्यादातर यह समस्या महिलाओं में देखी जाती है, वह अपना पेशाब नहीं रोक पाती हैं।
- ज्यादा देर टॉयलेट रोकने से व्यक्ति को यूटीआई की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन की समस्या। ऐसे में व्यक्ति को ज्यादा देर तक टॉयलेट होल्ड नहीं रखना चाहिए। वहीं पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए।
- यदि नियमित रूप से अपने टॉयलेट को रोका जाए तो इसके कारण आपका ब्लैडर स्ट्रेच होने की समस्या हो सकती है जो आगे चलकर अन्य समस्याओं का सामना करा सकती है।
- बता दें कि ज्यादा देर पेशाब रोकने से व्यक्ति को यूरिनरी रिटेंशन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपका ब्लैडर पूरी तरह से खाली नहीं हो पाता है जिससे व्यक्ति को दर्द भी महसूस हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 4 September 2024 at 12:23 IST