अपडेटेड 10 July 2024 at 09:32 IST

AIDS Symptoms: शरीर में ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान, इस घातक बीमारी के हो सकते हैं संकेत

Symptoms of HIV: अगर आपके शरीर में आपको यहां दिए गए लक्षण नजर आते हैं तो ये एचआईवी पॉजिटिव होने का संकेत हो सकते हैं।

HIV के लक्षण | Image: Shutterstock

Symptoms of AIDS: हाल ही में त्रिपुरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान और परेशान है। राज्य में 828 छात्रों में एचआईवी का पता लगने के बाद कोहराम मच गया है। जिनमें से इस घातक बीमारी के चलते 47 छात्रों की मौत हो चुकी है। एक साथ सामने आने वाला ये आंकड़ा काफी भयानक है। ऐसे में अब हर कोई एड्स से जुड़ी बीमारी के बारे में जानने के लिए उत्सकु है।

दरअसल, एड्स एक तरह की जानलेवा बीमारी है जो एचआईवी वायरस के कारण फैलती है। ये वायरस धीरे-धीरे मरीज के  इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे कमजोर कर देता है जिससे एक वक्त के बाद उसकी मौत हो जाती है। हालांकि वक्त पर सही इलाज और मैनेजमेंट के साथ एक एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति को कई सालों तक जिंदा रखा जा सकता है।

अब सवाल ये है कि आखिर समय रहते इस घातक की बीमारी का सही इलाज कब किया जा सकता है? दरअसल, कुछ लक्षणों के जरिए आप इस बीमारी का पता लगा सकते हैं। अगर आपको अपने शरीर में ये लक्षण नजर आते हैं तो आपको फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइए जानते हैं कि ये लक्षण कौन से हैं।

एचआईवी के संकेत और लक्षण (HIV signs and symptoms)

एचआईवी के लक्षण आमतौर पर काफी सामान्य होते हैं। शुरुआती समय में कुछ हफ्तों के भीतर ही आपको ये लक्षण अपने शरीर में नजर आने लगेंगे।

  • बुखार
  • सिर दर्द
  • चकत्ते पड़ना
  • गला खराब होना
  • थकावट
  • वजन घटना

ये एड्स की शुरुआती स्थिति में नजर आने वाले कुछ सामान्य लक्षण है। जिसके बाद जैसे-जैसे संक्रमण बढ़ता है, वैसे-वैसे एड्स पीड़ित व्यक्ति में कई अन्य लक्षण दिखना भी शुरू हो जाते हैं। जैसें...

  • सूजी हुई लसीका ग्रंथियां
  • दस्त
  • जीभ में छाले होना
  • सूखी खांसी
  • वजन घटना

वहीं, अगर आप इसके शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर अपना इलाज करवाने शुरू नहीं करते हैं तो ये स्थिति काफी भयावह रूप ले सकती है। जिसमें आपको ये लक्षण भी नजर आ सकते हैं।

  • लिंफोमा
  • क्रिप्टोकोकल मैनिंजाइटिस
  • गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन
  • कैंसर
  • एचआईवी ट्रांसमिशन

इसलिए एचआईवी के शुरुआती लक्षण नजर आते ही आपको तुरंत बिना किसी देरी के डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानिए ताजा कीमत


 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 July 2024 at 09:32 IST