अपडेटेड 1 December 2025 at 13:23 IST

High Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना करें इस फल का सेवन, जानें क्या हैं फायदे और खाने का सही समय

How To Control Bad Cholesterol: अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है तो रोजाना इस खास फल का सेवन करें। यह न सिर्फ हार्ट हेल्थ को सुधारेगा बल्कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करेगा।

कोलेस्ट्रॉल कण्ट्रोल करने के उपाय | Image: Freepik

Healthy Diet Tips To Control Bad Cholesterol In Hindi: आज के समय में हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम समस्या बन गई है। गलत खान-पान, कम एक्सरसाइज और तनाव के कारण खून में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, जिससे दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और प्राकृतिक उपायों से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे ही उपायों में एक है एक ऐसा फल, जो आपकी सेहत के लिए कई रूपों में फायदा पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन सा है वो फल और क्या हैं इसके फायदे?

कौन सा फल करता है कोलेस्ट्रॉल को कण्ट्रोल?

कोलेस्ट्रॉल को कण्ट्रोल करने के लिए अमरुद सबसे लाभदायक होता है। अमरूद सस्ता, पौष्टिक होता है। साथ ही, यह दिल के लिए बेहद फायदेमंद फल माना जाता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में अमरूद क्यों फायदेमंद है?

  • फाइबर से भरपूर

अमरूद में डाइटरी फाइबर बहुत अधिक होता है। यह खून में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है।

  • मिलता है विटामिन-सी

अमरूद में नींबू और संतरे से भी ज्यादा विटामिन C होता है, जो दिल को मजबूत बनाता है और धमनियों में जमी गंदगी को साफ रखने में मदद करता है।

  • एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर

अमरूद में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट ऑक्सीडेशन को रोकते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।

  • वजन कंट्रोल करने में मदद

अगर वजन बढ़ता है, तो कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है। अमरूद पेट भरकर रखता है और कम कैलोरी देता है, जिससे वजन कंट्रोल रहता है।

  • शुगर को भी बैलेंस रखे

अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है। यह डायबिटीज वालों के लिए भी सुरक्षित है, जो अक्सर हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझते हैं।

अमरूद खाने के फायदे (Benefits of Guava for High Cholesterol)

  • खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम करता है।
  • अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है।
  • दिल की धमनियों को साफ रखता है।
  • ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है।
  • हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम करता है।

अमरूद खाने का सही समय

  • सुबह खाली पेट

सुबह खाया गया अमरूद फाइबर को बेहतर तरीके से पचाता है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में तेजी से मदद करता है।

  • नाश्ते के साथ

कटे हुए अमरूद को ओट्स, पोहा या सलाद के साथ खा सकते हैं।

  • शाम के लिए हेल्दी स्नैक

जंक फूड की जगह एक अमरूद खाने से भूख भी शांत होगी और सेहत भी सुधरेगी।

अमरूद खाने का सही तरीका क्या है?

  • अच्छी तरह क्लीन करके खाएं।
  • छिलके के साथ खाएं, क्योंकि फाइबर छिलके में ज्यादा होता है।
  • बीज अगर सख्त लगें, तो चबाकर छोड़ दें।
  • किसे सावधानी रखनी चाहिए?
  • जिनको गैस या ब्लोटिंग की समस्या होती है, वे एक बार में बहुत ज्यादा अमरूद न खाएं।
  • रात में अमरूद न खाएं, इससे पाचन धीमा हो सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना मुश्किल नहीं है। यदि आप रोजाना अमरूद का सेवन करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपको अपने स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। यह दिल को मजबूत रखता है, धमनियों को साफ करता है और कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक रूप से कम करता है।

यह जरूर पढ़ें: बढ़ते प्रदूषण के कारण नहीं जा रही गले की खिच-खिच? करें ये देसी उपाय

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 1 December 2025 at 13:23 IST